- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
एसोसिएशन ऑफ 41 क्लब्स ऑफ इंडिया और जन स्मॉल फाइनेंस बैंक हर सप्ताह में 50,000 प्रभावित लोगों को भोजन के पैकेट वितरित कर रहे हैं
अप्रैल: प्रशासनिक स्तर पर शून्य लागत वालेअखिल भारतीय गैर-सरकारी संगठन, एसोसिएशन ऑफ 41 क्लब्स ऑफ इंडिया, जन स्मॉल फाइनेंस बैंक के साथ भागीदारी कर समाज के वंचित तबकों को साप्ताहिक आधार राशन पैकेट वितरित कर रहा है। यह साझेदारी मुंबई, कोलकाता, दिल्ली और चेन्नई शहरों में वितरण कार्य करने के लिए है।
एसोसिएशन ऑफ 41 क्लब्स ऑफ इंडियाके प्रेसिडेंट श्री बाबजी ने बताया कि ‘‘हमें खुशी है कि जन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने अपनी सीएसआर गतिविधि के अंतर्गत हमें अपने एनजीओ भागीदार के रूप में चुना है। इस चुनौतीपूर्ण समय में हमारी साझेदारी सबसे अधिक प्रभावित लोगों को आवश्यक सहायता पहुंचायेगी। 41 क्लब्स ऑफ इंडियाका व्यापक सामुदायिक सेवा करने का अपना ट्रैक रिकॉर्ड है।’’
जन स्मॉल फाइनेंस बैंक के एमडी एवं सीईओ, श्री अजय कंवल ने बताया कि ‘‘हमने 41 क्लब्स के साथ भागीदारी की है, जिन्होंने मौके पर जाकर काफी जमीनी कार्य किया है और हमें खुशी है कि लोगों की मदद के लिए, वे इस परियोजना को शीघ्रता से कार्यान्वित कर सकते हैं।’’
जन बैंक के हमारे 7600 कर्मचारियों को मेरी तरफ से हार्दिक धन्यवाद, जिन्होंने हमारे कार्यालयों के आसपास के समुदायों की मदद के लिए स्वेच्छा से अपना एक दिन का वेतन दिया है, और इसके साथ, इतनी ही धनराशि बैंक द्वारा भी दी गई है।’’
41 क्लब्स ऑफ इंडियाके स्वयंसेवकचार महानगरों में ज़रूरतमंद लोगों को रोज़मर्रा की आवश्यक किराना सामग्री के 12,000 पैकेट साप्ताहिक आधार परवितरित कर रहे हैं। प्रत्येक पैकेट में चार लोगों के परिवार के लिए पर्याप्त राशन रहता है।
कोविड–19 महामारी के प्रसार को रोकने की लड़ाई में जहां लॉकडाउन के साथ भारत जूझ रहा है, वहीं इससे सबसे अधिक प्रभावित गरीब और दिहाड़ी पर काम करने वाले लोग हैं। 41 क्लब्स ऑफ इंडियाने अब तकपूरे भारत में 10 लाख से अधिक वंचित लोगों को8.5 लाख से अधिक पका हुआ तैयार भोजन और 30,000 साप्ताहिक किराना सामग्री के पैकेट प्रदान किया है।


