- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
इन्दौर में आसुस ने अपना एक्सक्लुसिव स्टोर खोला
आसुस का यह प्रयास 2020 तक 200 स्टोर खोलकर अंतिम उपयोगकर्ता तक पहुच को मजबूत बनाने का हिस्सा है
इन्दौर। टेक्नोलाजी के क्षेत्र में प्रमुख कंपनी, आसुस इंडिया ने इन्दौर में अपने अत्याधुनिक नए स्टोर के शुभारंभ की घोषणा की। आसुस इण्डिया के नेशनल सेल्स मैनेजर, जिग्नेश भावसार और स्टोर के मालिक श्री गुरबीर सिंह छाबरा ने आज आसुस एक्सक्लूसिव स्टोर का उद्घाटन किया।
इस स्टोर में इलेक्ट्रॉनिक्स और कंप्यूटर हार्डवेयर की एक विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध है, जिसमें ब्रांड के प्रमुख उत्पाद जैसे कि जेनबुकप्रोडयू, वीवोबुक, जेनबुक, जेनबुक-फ्लिप और रिपब्लिक ऑफ गेमर्स (आरओजी) लैपटॉप शामिल हैं। ब्राण्ड का यह नया आसुस एक्सक्लूसिव स्टोर सिग्मा पेरिफेरल्स यू जी-7, सिलवर मॅाल, आर एन टीमार्ग, इन्दौर-452001 में खोला गया है।
नया स्टोर लॉन्च, इस वर्ष के अन्त तक 200 स्टोर खोलकर, विभिन्न बाजार स्तरों पर अपनी बाजार उपस्थिति का विस्तार करने के लिए आसुस की सोच का एक हिस्सा है। इस स्टोर में ग्राहकों को आसुस ब्राण्ड के नवीनतम एवं फ्लेगशिप उत्पाद खरीदने को मिलेंगे। इच्छुक ग्राहक यहां आकर आसुस के सभी अभिनव उत्पाद जिनमें जेनबुक प्रोडयू, वीवोबुक, जेनबुक, जेनबुक-फ्लिप और रिपब्लिक ऑफगेमर्स (आरओजी) लैपटॉप शामिल हैं को देख सकेंग और उन्हें चलाकर अनूठा अनुभव एवं खरीद सकेंगे।
इस लांच पर श्री एर्नाल्डसू, बिजनेस हेड,कंज्यूमर नोटबुक एवं आरओजी, आसुस इण्डिया ने कहा,“हम इन्दौर में आसुस स्टोर के शुभारंभ पर बेहद खुश हैं। मध्य प्रदेश हमारे लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है, और नए आसुस एक्सक्लूसिव स्टोर का शुभारंभ यह साबित करता है कि 2019 की शुरुआत से हम अपने ऑफ लाइन फुटप्रिंट को बढ़ाने के लिए आक्रामक तरीके से काम कर रहे हैं।
आज पूरे भारत में हमारे 100 से अधिक आसुस एक्सक्लूसिव स्टोर हैं एवं 2020 तक हम दोहरा शतक लगालेंगे। हमारी बिजनेस स्ट्रेटजी के नजरिए से ऑफलाइन विकास हमारी रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। हम जिस तरह का मार्जिन देते हैं और हमारा कॉस्ट स्ट्रक्चर जिस तरह है, हम ऑफ लाइन रिटेल में सबसे कुशल ब्रांडस में से एक हैं।
हमने ऑनलाइन से बहुत कुछ सीखा है और ऑफ लाइन में उसे लागू किया है जिसने हमें सफलतापूर्वक परिचालन आसुस एक्सक्लूसिव स्टोर के लिए जबरदस्त प्रतिक्रिया प्राप्त करने में सक्षम बनाया है और हम 2020 में इस नए स्टोर के लिए उसी सफलता की कहानी को फिर से दोहराने की उम्मीद करते हैं।“
आसुस एक्सक्लुसिव स्टोर्स के अलावा, आसुस का एक मजबूत ग्राहक सम्पर्क आधार बड़े फार्मेट स्टोर्स के साथ है जैसे रिलायन्स डिजीटल और क्रोमा। इसके खुदरा नेटवर्क में योगदान करते हुए भारत में 600 जिलों में फैले हजारों रिसेलर्स है। इसके अलावा, आसुस की ऑन साइट सर्विस फुटप्रिंट भारत में 20,000 से अधिक पिनकोड को कवर करती है। ऑफलाइन कनेक्ट के अलावा, आसुस ने सक्रिय रूप से ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म जैसे पेटीएम मॉल और फ्लिपकार्ट के साथ मिलकर महत्वाकांक्षी उपयोगकर्ताओं तक पहुंच बनाई है, जो उद्योग की अग्रणी अत्याधुनिक नवाचार के मालिक हैं।


