- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने बिजनेस कैशबैक रुपे क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया
जयपुर, 8 मई, 2023: एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने बिजनेस कैशबैक रुपे (RuPay) क्रेडिट कार्ड पेश करने के लिए रुपे के साथ साझेदारी की है, जो खुद का कारोबार कर रहे ग्राहकों की वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए एक अभिनव समाधान है। यह नवीनतम पेशकश छोटे व्यवसायों को विविध प्रकार के लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से है। क्रेडिट कार्ड को भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम के सीईओ श्री दिलीप अस्बे और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के एमडी और सीईओ श्री संजय अग्रवाल की उपस्थिति में लॉन्च किया गया।
एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक का बिजनेस कैशबैक RuPay क्रेडिट कार्ड 2% तक कैशबैक, 48 दिनों के ब्याज मुक्त क्रेडिट और तत्काल ऋण जैसे लाभों के साथ कारोबार के लिए वित्तीय संचालन को सरल बनाता है। यह अग्नि बीमा, धोखाधड़ी और सेंधमारी कवरेज भी प्रदान करता है, जिससे यह व्यवसायों के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन बन जाता है।
एयू एसएफबी के एमडी और सीईओ श्री संजय अग्रवाल ने कहा, “एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक में, हम समझते हैं कि छोटे और मध्यम आकार के उद्यम (एमएसएमई) भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और हम पिछले 28 वर्षों से इस श्रेणी की सेवा कर रहे हैं। हम अभिनव वित्तीय समाधान प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो इस श्रेणी की अनूठी जरूरतों को पूरा करते हैं और बिजनेस कैशबैक RuPay क्रेडिट कार्ड एमएसएमई के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का एक प्रमाण है। जैसा कि खुद का कारोबार करने वाले ग्राहक वर्ग हमारे बैंक के केंद्र में है, हम इन ग्राहकों के लिए मूल्य जोड़ने और क्रेडिट समावेशन को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। आगे बढ़ते हुए, हम अपने अन्य क्रेडिट कार्ड वेरिएंट के माध्यम से भी एमएसएमई को अनुकूलित लाभ लाने की दिशा में काम करेंगे।”
क्रेडिट कार्ड जीवन शैली और यात्रा लाभ भी प्रदान करता है। उनका सिल्वर स्पून डाइनिंग प्रोग्राम कार्डधारकों को 300 से अधिक रेस्तरां में 30% तक की छूट, प्रति वर्ष 8 मानार्थ रेलवे लाउंज का उपयोग, और 1%* ईंधन अधिभार छूट प्रदान करता है।
भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम के सीईओ श्री दिलीप अस्बे ने कहा “मैं लॉन्च समारोह में शामिल होकर और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के बिजनेस कैशबैक रुपे क्रेडिट कार्ड की शुरुआत का गवाह बनकर खुश हूं। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम बैंकिंग क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और यह क्रेडिट कार्ड इसका एक स्पष्ट उदाहरण है। एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने लगातार बैंकिंग उद्योग में उत्कृष्टता और नवाचार के लिए अपने समर्पण का प्रदर्शन किया है। यह क्रेडिट कार्ड एक शानदार समाधान है जो स्व-रोजगार व्यक्तियों को सशक्त बनाता है और वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देता है। मुझे विश्वास है कि इस क्रेडिट कार्ड बड़ी सफलता मिलेगी और कई व्यवसाय इससे लाभान्वित होंगे। एयू एसएफबी को बधाई, अच्छा काम करना जारी रखें।”
एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक स्व-रोजगार करने वाले व्यक्तियों और कारोबार के लिए अभिनव और विश्वसनीय वित्तीय समाधान प्रदान करने वाले अग्रणी प्रदाताओं में से एक है। उत्कृष्टता और क्रेडिट समावेशन के लिए एक अटूट प्रतिबद्धता के साथ, बैंक लगातार ने अपनी सेवाओं में सुधार किया है और व्यापक लाभ प्रदान करता है। एयू एसएफबी भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास में योगदान देने और एसएमई क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए बैंकिंग और व्यापार पारिस्थितिकी तंत्र में अभूतपूर्व क्षमता लाने के लिए तैयार है।


