- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
स्वच्छ ऊर्जा सहयोग को मजबूत करने भारत पहुंचा ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधि मंडल
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग को नई दिशा देने के उद्देश्य से ऑस्ट्रेलिया का 30 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल 7 से 11 जुलाई 2025 तक भारत दौरे पर है। यह प्रतिनिधिमंडल ऑस्ट्रेलिया की 22 अग्रणी कंपनियों का प्रतिनिधित्व करता है और ऊर्जा भंडारण तकनीक, ऊर्जा प्रबंधन के लिए एआई समाधान, सौर ऊर्जा तकनीक, ग्रीन हाइड्रोजन, ऊर्जा मॉडलिंग और मौसम पूर्वानुमान जैसे क्षेत्रों में अपने नवीनतम नवाचारों को भारत में प्रस्तुत कर रहा है। इसके साथ ही शिक्षा, क्षमता निर्माण और परामर्श सेवाओं के क्षेत्रों में भी द्विपक्षीय सहयोग की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं।
इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व ऑस्ट्रेलियन ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट कमीशन (ऑस्ट्रेड) कर रहा है, जिसे न्यू साउथ वेल्स और विक्टोरिया राज्य सरकारों का सहयोग प्राप्त है। साथ ही, क्वींसलैंड, साउथ ऑस्ट्रेलिया और वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की राज्य सरकारें भी इस पहल में सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं।
यह प्रतिनिधिमंडल 8 से 10 जुलाई 2025 के दौरान नई दिल्ली में आयोजित इंडिया एनर्जी स्टोरेज वीक के 11वें संस्करण में भाग ले रहा है, जहां ऑस्ट्रेलिया ‘कंट्री पार्टनर’ के रूप में शामिल है। इसके अतिरिक्त, प्रतिनिधिमंडल बेंगलुरु भी जाएगा, जहां वह प्रमुख स्वच्छ ऊर्जा संगठनों के साथ साइट विज़िट करेगा और साझेदारी के नए अवसरों की तलाश करेगा।
ऑस्ट्रेलिया के पास भरपूर और उच्च गुणवत्ता वाली नवीकरणीय ऊर्जा की क्षमता है। यहां कुशल कार्यबल, नवाचारी अनुसंधान एवं विकास, मज़बूत कारोबारी संबंध, स्थिर निवेश माहौल और खनिज संसाधनों का बड़ा भंडार मौजूद है।
दुनिया भर में ऑस्ट्रेलिया को एक भरोसेमंद और विश्वसनीय ऊर्जा साझेदार के रूप में देखा जाता है। ‘फ्यूचर मेड इन ऑस्ट्रेलिया’ पहल के तहत, ऑस्ट्रेलियाई सरकार देश को रिन्यूएबल एनर्जी सुपरपावर बनाने की दिशा में लगातार निवेश कर रही है। साथ ही, भारत-ऑस्ट्रेलिया के नए आर्थिक रोडमैप में स्वच्छ ऊर्जा को दोनों देशों के बीच विकास का सुपरहाईवे बताया गया है।
आईईएसडब्ल्यू (IESW) 2025 में ऑस्ट्रेलिया की भागीदारी को लेकर ऑस्ट्रेलियन ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट कमिशन के ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट कमिश्नर नाथन डेविस ने कहा, “आईईएसडब्ल्यू (IESW) में दोबारा शामिल होकर हमें खुशी हो रही है। यह हमारे लिए एक शानदार अवसर है जहां हम ऑस्ट्रेलिया की अग्रणी क्लीन एनर्जी क्षमताएं प्रस्तुत कर सकते हैं और भारत के नेट ज़ीरो लक्ष्यों की दिशा में भारतीय कारोबारों को ठोस समाधान दे सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया–भारत आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौता और आर्थिक भागीदारी का नया रोडमैप, ऑस्ट्रेलियाई कंपनियों के लिए नए अवसर खोल रहा है। भारत में ऑस्ट्रेड की टीम इन अवसरों का भरपूर लाभ उठाने के लिए दोनों देशों के बीच क्लीन एनर्जी सेक्टर में कारोबारी संबंधों को मजबूत करने के लिए पूरी तरह तैयार है।”


