- Filmmaker Abhishek Pathak Celebrates 20 Years of Omkara, A Cult Cinematic Piece Decorated with Over 40 Awards
- Netflix Unveils First Look of Maitreyi Ramakrishnan and Priyanka Kedia's Coming-Of-Age Dance Comedy ‘Best Of The Best’
- हमारी पहली फिल्म और तीन राष्ट्रीय पुरस्कार'… लोकेश धर ने साझा किया भावुक संदेश
- Bhumi Satish Pednekkar Extends Help to Flood-Struck Assam, Provides Essentials & Relief to Families Affected
- Manushi Chhillar to Represent India at the Glasgow 2026 Commonwealth Games Handover Ceremony; Only Indian Actress to Perform on the International Stage
केबीसी 13 के शानदार शुक्रवार को है आपका इंतजार!
इंडियन आइडल 12 के टॉप 6 फाइनलिस्ट्स करेंगे बप्पा का स्वागत और दीपिका पादुकोण और फराह खान बढ़ाएंगी हॉट सीट की शोभा
मुंबई. कौन बनेगा करोड़पति 13 के शानदार शुक्रावर के दर्शकों को इस शुक्रवार को मस्ती और मनोरंजन का डबल मजा देखने को मिलेगा, जहां बेहद खूबसूरत दीपिका पादुकोण और निर्देशक-कोरियोग्राफर फराह खान शो के होस्ट श्री अमिताभ बच्चन के साथ हॉट सीट की शोभा बढ़ाएंगी। उत्सव के उत्साह को बढ़ाते हुए, इस स्पेशल एपिसोड में इंडियन आइडल सीजन 12 के बहुचर्चित टॉप 6 फाइनलिस्ट्स – पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल, मोहम्मद दानिश, सायली कांबले, निहाल तौरो और शण्मुखा प्रिया भगवान गणेश की भक्ति से सराबोर प्रस्तुतियों के साथ इस शाम का माहौल बना देंगे।
कौन बनेगा करोड़पति 13 के शानदार शुक्रवार के आगामी एपिसोड में यह कुछ खास पल देखने लायक होंगे…
दीपिका पादुकोण ने अमिताभ बच्चन और फराह खान को भेंट की गणपति की मूर्ति
शानदार शुक्रवार के प्रतिष्ठित एपिसोड को शुरू करने से पहले, प्रतिभाशाली अभिनेत्री दीपिका पादुकोण शो के होस्ट अमिताभ बच्चन और अपनी दोस्त/गुरु फराह खान गणपति की मूर्तियां भेंट करेंगी।
केबीसी 13 के शानदार शुक्रवार में फराह खान ने डायरेक्ट किया मशहूर ‘एक चुटकी सिंदूर’ सीन; अमिताभ बच्चन ने किया दीपिका पादुकोण को फॉलो
अपने मेहमानों दीपिका पादुकोण और फराह खान के लिए एक आदर्श होस्ट की भूमिका निभाते हुए, अमिताभ बच्चन फराह खान के निर्देशन में फिल्म ‘ओम शांति ओम’ के दीपिका के यादगार सीन ‘एक चुटकी सिंदूर की कीमत’ पर अभिनय करते नजर आएंगे।
क्या आप जानते हैं कि डीपी खाने की बहुत शौकीन हैं?
हम सभी दीपिका पादुकोण की प्रतिभा, सुंदरता, कड़ी मेहनत और समर्पण के बारे में जानते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वो खाने की बेहद शौकीन हैं? गेम खेलते समय और मिस्टर बच्चन के साथ चर्चा के दौरान, यह पता चला कि दीपिका पादुकोण को खान-पान का बहुत शौक है। उन्हें न केवल खाना पसंद है, बल्कि यह भी पता चला है कि सामान्य लोगों की तुलना में, जो दिन में तीन बार खाते हैं, वो हर तीन मिनट में खाती हैं। इस पर दीपिका मजाकिया अंदाज में कहती हैं कि मिस्टर बच्चन उनका डब्बा खत्म कर देते हैं, और इसलिए उन्हें हर तीन मिनट में खाना पड़ता है।
ब्रेकिंग न्यूज़! जब दीपिका पादुकोण ने अमिताभ बच्चन से की पति रणवीर सिंह की शिकायत
आगामी शानदार शुक्रवार एपिसोड में, दीपिका पादुकोण अमिताभ बच्चन से अपने पति और लोकप्रिय अभिनेता रणवीर सिंह के बारे में शिकायत करेंगी कि वो उनके लिए नाश्ता नहीं बनाते हैं। यह सुनकर अमिताभ बच्चन इस मामले को सुलझाने के लिए रणवीर सिंह को फोन करते नजर आएंगे।
‘ओम शांति ओम’ में शांति प्रिया के रोल के लिए इस तरह चुनी गई थीं दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण अपने व्यक्तिगत अनुभव के बारे में बात करते हुए यह बताएंगी कि कैसे उन्हें पता चला कि उनकी लॉन्च फिल्म ‘ओम शांति ओम’ में शांति प्रिया के रोल के लिए उनकी पुष्टि की गई थी। वो बताएंगी कि कैसे फराह खान ऑस्ट्रेलिया में अपना सारा काम शाहरुख खान को दिखाने के लिए ले गईं, जो उस समय ‘चक दे! इंडिया’ की शूटिंग कर रहे थे। वो यह भी बताती हैं कि फराह ने शाहरुख को सिर्फ उनकी तस्वीर दिखाई थी और शाहरुख ने कहा था, ‘डन’।
इंडियन आइडल 12 के टॉप 6 प्रतियोगी एक पावर पैक्ड परफॉर्मेंस के साथ मनाएंगे गणेश चतुर्थी

इंडियन आइडल- सीजन 12 ने दर्शकों के दिलों में अपनी खास छाप छोड़ी है। इसके कंटेस्टेंट्स बेमिसाल थे और टॉप 6 फाइनलिस्ट्स ने सभी के दिलों में एक खास जगह बनाई। इस शानदार शुक्रवार एपिसोड में, शो के टॉप 6 कंटेंस्टेंट्स – पवनदीप राजन (विजेता), अरुणिता कांजीलाल, सायली कांबले, शण्मुखा प्रिया, निहाल तौरो और मोहम्मद दानिश मंच पर पूरे भक्ति भाव के साथ भगवान गणेश को समर्पित गीत प्रस्तुत करेंगे।
इस गेम के दौरान जीती गई रकम दीपिका के द लिव लव लाफ फाउंडेशन और फराह द्वारा अयांश मदन के इलाज के लिए दान की जाएगी।
तो इन सभी खूबियों के साथ कौन बनेगा करोड़पति का शानदार शुक्रवार एपिसोड आप सभी का इंतजार कर रहा है, इस शुक्रवार 10 सितंबर को रात 9 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर।


