- Ali Fazal, Vikrant Massey to Abhishek Banerjee- 5 Versatile Actors Who Refuse to Be Defined by One Role
- मोबाइल का बढ़ता स्क्रीन टाइम बच्चों के व्यवहार और बुजुर्गों की स्मृति को कर सकता है प्रभावित: प्रो. डॉ. एके द्विवेदी
- प्रेम कीटाणु ने अब तक का सबसे मजेदार पोस्टर जारी किया; ट्रेलर कल होगा रिलीज़
- राजश्री प्रोडक्शंस और हिमेश रेशमिया मेलोडीज़ ने जारी किया ये प्रेम मोल लिया का शीर्षक गीत, फिर लौटा राजश्री का वही पुराना संगीत
- इंदौर में अल्जाइमर की समय से पहले हो सकेगी पहचान, संपूर्ण ने लॉन्च किया एमपी का पहला ब्लड टेस्ट
एक्सिस बैंक ने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के साथ को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया
इंदौर. निजी क्षेत्र में भारत की तीसरी सबसे बड़ी बैंक, एक्सिस बैंक ने आज इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओएलसी) के साथ कैशलेस और परेशानी-मुक्त भुगतान पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए अपनी साझेदारी की घोषणा की।
यह साझेदारी एक्सिस बैंक और आईओसीएल की ओर से भारत में तेजी से विकसित हो रहे क्रेडिट कार्ड इकोसिस्टम में अपनी उपस्थिति का विस्तार करने का एक प्रयास है, जिसका उद्देश्य अपने ग्राहकों के लिए आकर्षक रिवॉर्ड और बैनेफिट प्रदान करना है।
नया को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड, कार्ड जारी करने के पहले 30 दिनों के भीतर ईंधन खर्च पर 250 रुपए तक के कैशबैक जैसे रोमांचक लाभ प्रदान करेगा, आईओसीएल आउटलेट पर ईंधन खर्च और ईंधन अधिभार की छूट पर 20- त्वरित रिवॉर्ड पॉइंट।

इसके अतिरिक्त, ग्राहक ऑनलाइन शॉपिंग पर 5- त्वरित रिवॉर्ड पॉइंट जैसे लाभ प्राप्त कर सकते हैं, मूवी टिकट बुकिंग पर 10 फीसदी तत्काल छूट बुक माई शो के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है जबकि हर खर्च के लिए बढ़त पॉइंट भी अर्जित कर सकते हैं।
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर (रिटेल सेल्स) श्री विज्ञान कुमार ने कहा, ’इंडियन ऑयल अपने 27,000 से अधिक खुदरा नेटवर्क के 98 फीसदी पर क्रेडिट / डेबिट कार्ड से भुगतान स्वीकार करते हुए अधिक से अधिक कैशलेस और डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने में अग्रणी रहा है।
को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड के लिए एक्सिस बैंक के साथ हमारी साझेदारी दो वाणिज्यिक समूह के बीच संबंधों को बेहतर करते हुए टियर -2 और टियर -3 शहरों में ग्राहक सुविधा बढ़ाएगी। यह पहल डिजिटल इंडिया के प्रति सरकार के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाते हुए डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देगी।
साझेदारी की सराहना करते हुए, एक्सिस बैंक में ईवीपी, हेड कार्ड और पेमेंट श्री संजीव मोघे ने कहा, ’एक्सिस बैंक, ग्राहकों को विशेष रूप से अपनी बदलती जरूरतों को पूरा करने के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए अद्वितीय समाधान प्रदान करने का प्रयास करती रही है जो अधिक से अधिक सुविधा और लाभ प्रदान करते हो।
को-ब्रांड कार्ड से मिलने वाले लाभ और रिवॉर्ड समूचे भारत में ग्राहकों को पसंद आएंगे। इंडियन ऑयल के साथ हमारी पुरानी और स्थायी साझेदारी ने इस कार्ड के लॉन्च के साथ नए आयाम हासिल किए हैं, जिसमें हम अपने ग्राहकों के लिए बेस्ट-इन-क्लास वैल्यू ऑफर पेश कर रहे हैं।्य
ग्राहक सभी 27,000 इंडियनऑयल आउटलेट्स में कार्ड का उपयोग कर सकता है।


