- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
ऐ मेरे हमसफ़र के कलाकारों ने ढूंढा सेट पर बॉन्डिंग का नया तरीका
मुंबई. इन दिनों अभिनेता हेक्टिक शेड्यूल का पालन कर रहे हैं जिस वजह से उन्हें अपने सह-कलाकारों के साथ समय बिताने का मौका नहीं मिल पाता। दो महीनों के बाद, हाल ही में दंगल टीवी के ‘ऐ मेरे हमसफ़र’ के कास्ट को एक साथ मिलने का मौका मिला! कोठारी और शर्मा, दोनों परिवारों में लंबे समय के बाद ,सेट पर पुनर्मिलन हुआ। पूरी टीम ने एक साथ एक शानदार भोजन का आनंद लिया।
खाने के मज़ेदार अनुभव को साझा करते हुए विधी की भूमिका निभाने वाली टीना फिलिप कहती हैं, “हमेशा समय निकालना और शूटिंग के बीच भोजन करना एक परेशानी का कारण रहा है। इसलिए जब शूटिंग में देरी हो गई, तो हमने कुछ स्वादिष्ट भोजन खाने का फैसला किया। पास्ता से लेकर मलाई कोफ्ता तक हमने पेट भर कर भोजन किया। मुझे हर किसी को देखकर बहुत खुशी हुई और मुझे लगता है कि यह बॉन्डिंग का एक शानदार तरीका है। मुझे उम्मीद है कि हमें जल्द ही इस तरह का एक और मौका मिलेगा। “
दिव्या की भूमिका निभाने वाली पूजा सिंह कहती हैं, “बहुत लंबे समय के बाद हम सब एक साथ सेट पर आए। मुझे मेरे सह-अभिनेताओं के साथ बहुत अच्छा लग रहा था। हमने विभिन्न प्रकार के भोजन का ऑर्डर दिया, मैंने कोलीवाड़ा झींगा और सीख कबाब का आनंद लिया। सबके साथ मिलकर भोजन खाने में मज़ा आया और मुझे यह एक साथ समय बिताने का एक अच्छा तरीका लगता है।”


