- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
आयुष्मान खुराना ने अंधाधुन में अपने किरदार के लिए आखों पर पट्टी बांधकर की तैयारी l
अपनी आगामी फिल्म अंधाधुन में एक नेत्रहीन व्यक्ति की भूमिका को जटिलता से निभाने के लिए अभिनेता आयुष्मान खुराना ने एक कदम आगे बढ़कर इसकी तैयारी की है।
सामान्य आंखों वाले व्यक्ति के लिए, अंधे व्यक्ति की समान प्रतिक्रियाओं को लागू करना काफी कठिन होता है। इसिलए आयुष्मान ने आंखों पर पट्टी बांध कर अंधाधुन की स्क्रिप्ट्स पढ़ी, और यह चीज़ आयुष्मान के लिए किरदार पर ध्यान केंद्रित करने में बेहद मददगार साबित हुई थी।
जब भी उन्हें चरित्र पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता होती है, तो वह आंखों पर पट्टी बांध लेते थे और सेट पर एक अंधे व्यक्ति के रूप में पेश आते थे जिससे उन्हें अपने किरदार को गहराई से समझने में मदद मिलती थी।
अपनी आगामी फिल्म अंधाधुन में आयुष्मान एक अंधे पियानो वादक की भूमिका में नज़र आएंगे, लेकिन उनकी ज़िंदगी में मोड़ तब आ जाता है जब तब्बू से उनकी राह टकराती है।
हाल ही में रिलीज हुए मज़ेदार पोस्टर और दिलचस्प ट्रेलर ने फ़िल्म के प्रति दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया है। फ़िल्म के ट्रेलर को दर्शकों और बी-टाउन हस्तियों द्वारा खूब सरहाया गया है।
आयुष्मान खुराना अपनी आगामी फ़िल्म “अंधाधुन” के साथ निर्देशक श्रीराम राघवन के साथ पहली बार सहयोग कर रहे है।
अंधाधुन में एक अंधे पियानो कलाकार और उनकी प्रेम कहानी देखने मिलेगी लेकिन उनका जीवन उस समय उथल पुथल हो जाता है जब वह त्रासदियों की दुनिया में फस जाता है।
अंधाधुन में अभिनेत्री तब्बू एक महत्वपूर्ण भूमिका में नज़र आएंगी जो दृश्यम के बाद एक बार फिर ग्रे भूमिका में दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है।
इस फिल्म में राधिका आपटे भी शामिल हैं, जो हाल ही में अपने काम के लिए सराहना का पात्र बनी हुई है। वही, बदलापुर के बाद राधिका आप्टे दूसरी बार निर्देशक श्रीराम राघवन के साथ काम करते हुए नज़र आएंगी।
वायाकॉम 18 मोशन पिक्चर्स द्वारा निर्मित, ‘अंधाधुन’ श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित है। तब्बू, आयुष्मान खुराना, राधिका आपटे द्वारा अभिनीत यह फ़िल्म 5 अक्टूबर, 2018 को रिलीज होने के लिए तैयार है।


