- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
आयुष्मान खुराना की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म ‘आर्टिकल 15’ का टीजर हुआ रिलीज!
दिन की शुरुआत में, आयुष्मान खुराना के इंटेंस लुक के साथ पहला पोस्टर साझा करने के बाद, अभिनेता की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म ‘आर्टिकल 15’ के निर्माताओं ने अब फिल्म का टीज़र रिलीज कर दिया है।
फ़िल्म की झलक साझा करते हुए, टीजर की शुरुआत आयुष्मान खुराना की आवाज़ के साथ होती है जहाँ अभिनेता संवैधानिक आर्टिकल 15 के बारे में बात करते हुए नज़र आ रहे हैं जो धर्म, जाति, लिंग या जन्म स्थान के आधार पर भेदभाव पर रोक लगाता है।वीडियो में समाज में होने वाली गलत कामों की एक अंतर्दृष्टि साझा की गई है l
फिल्म के निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए लिखा,”An investigation that will shake up decades of discrimination..
Ab Farq Laayenge! #Article15
Trailer out on 30th May
http://bit.ly/Article15Teaser
@ayushmannk @anubhavsinha #ManojPahwa #IshaTalwar @sayanigupta @Mdzeeshanayyub @ZeeStudios_ @ZeeMusicCompany ”
इससे पहले, पोस्टर में आयुष्मान खुराना चश्मा पहने हुए एक पुलिस के किरदार में नज़र आ रहे है और इस चश्में में समाज की कड़वी सच्चाई देखने मिल रही है। अब टीज़र में अभिनेता पुलिस लुक में कहते हुए नज़र आ रहे है कि, “फ़र्क बहुत कर लिया, अब फ़र्क लाएंगे!”
बहुप्रतीक्षित फिल्म “आर्टिकल 15” में आयुष्मान खुराना एक पुलिस अधिकारी के किरदार में नज़र आएंगे जो संवैधानिक अधिकार की रचना करने वाले मामलों पर काम करता है।
आयुष्मान खुराना अभिनीत फिल्म ‘आर्टिकल 15’ लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल के दसवें संस्करण में वर्ल्ड प्रीमियर में दिखाए जाने के लिए तैयार है। लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है और यह इन्वेस्टिगेटिव ड्रामा ओपनिंग नाइट फिल्म होगी।
फिल्म में ईशा तलवार, एम नसार, मामोज पाहवा, सयानी गुप्ता, कुमुद मिश्रा और मोहम्मद जीशान अयूब भी नज़र आएंगे।
‘आर्टिकल 15’ अनुभव सिन्हा और ज़ी स्टूडियोज़ द्वारा निर्देशित और निर्मित है।


