- पहली राजस्थानी पैन-इंडिया फिल्म ‘धूड़’ देशभर के दर्शकों के लिए लेकर आ रही है एक सिनेमाई थ्रिलर
- Do Not Ignore Changes in Heart Rhythm: Dr. Aditya Pradeep Mulgaonkar
- रीढ़ की कई समस्याओं का इलाज अब 7–10 मिलीमीटर के छोटे चीरे से संभव
- Gurmeet Choudhary and Isha Malviya Take Audience on a Journey of Intense Love with Tum Mere Ho Teaser
- From Dil Chahta Hai to Prem Keetanu, How Bollywood’s Campus Film Has Changed With Every Generation
आयुष्मान खुराना की “ड्रीमगर्ल’ ने ओपनिंग डे पर 10.05 करोड़ की कमाई के साथ जीता सबका दिल!
आयुषमान खुराना अभिनीत बालाजी मोशन पिक्चर्स की “ड्रीम गर्ल” ने सकारात्मक प्रतिक्रिया के साथ एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। रिलीज के पहले दिन डबल डिजिट यानी 10.05 करोड़ की कमाई के साथ, यह आयुष्मान खुराना की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है। अभिनेता ने डबल डिजिट की कमाई के साथ अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है, साथ ही ‘बधाई हो’ के ओपेनिंग आंकड़ो को भी पीछे छोड़ दिया है।
स्क्रीनिंग के दौरान फिल्म को शानदार समीक्षा प्राप्त हो रही है जिसकी गवाही बॉक्स ऑफिस के ओपनिंग डे के आंकड़े खुद बयां कर रहे है। जनता से मिल रहे प्यार और सकारात्मक शब्दों के साथ आयुष्मान खुराना और नुशरत भरूचा अभिनीत “ड्रीम गर्ल” ने दमदार शुरुवात की है।
इतना ही नहीं, ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही फिल्म को अपार प्यार और सराहना मिल रही है जहाँ आयुष्मान खुराना को अनदेखे अवतार में देखने के लिए दर्शक उत्सुक थे।
ड्रीम गर्ल राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित है और शोभा कपूर, एकता कपूर की बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा निर्मित है। आयुष्मान खुराना अभिनीत “ड्रीम गर्ल” देशभर में रिलीज हो चुकी है और दर्शकों के दिलों को जीतते हुए आगे बढ़ रही है।


