- MIT-WPU के शोधकर्ताओं ने सोलर थर्मल बैटरी विकसित की; सूर्यास्त के बाद भी गर्म पानी रहेगा उपलब्ध
- सुरक्षित रहें: रोज़मर्रा के लेन-देन में अपनाएं सुरक्षित भुगतान आदतें
- मध्यप्रदेश में धूमधाम से मनाई गई छत्रपति शाहूजी महाराज की 152वीं जयंती, सामाजिक न्याय और संगठन विस्तार का लिया संकल्प
- Welcome To The Jungle Emerges as the Biggest Stress Buster of 2026, Wins Hearts as a Complete Family Entertainer
- सोनल चौहान ने मिर्जापुर: द मूवी की दुनिया में रखे कदम; उनका दिलचस्प नया लुक देख फैंस हुए एक्साइटेड
बागी 2: टाइगर श्रॉफ स्टारर इस फिल्म के 6 साल पूरे होने का जश्न!
बॉलीवुड के यंगेस्ट एक्शन सुपरस्टार टाइगर श्रॉफ एड्रेनालाईन-पंपिंग एक्शन थ्रिलर ‘बागी 2’ से दर्शकों के दिलों में छा गए। इस फिल्म ने अपनी रिलीज के छह साल पूरे कर लिए हैं। फ़िल्म ने न सिर्फ टाइगर के असाधारण मार्शल आर्ट कौशल को प्रदर्शित किया है बल्कि एक वर्सेटाइल और पावरफुल एक्टर के रूप में उनकी स्थिति को मजबूत करके उनके करियर में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर भी स्थापित किया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 258 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिससे यह टाइगर की पहली सोलो सुपरहिट फिल्म बन गई। यह फिल्म 2018 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी।
ट्रेड एनालिस्ट जोगिंदर टुटेजा ने ‘बागी 2’ को एक ऐसी फिल्म बताया, जिसने “कंसोलिडेटेड टाइगर श्रॉफ पोजीशन एस ए ह्यूज स्टार!” फिल्म की सफलता का श्रेय टाइगर के शानदार प्रदर्शन, मनोरंजक कहानी और रॉ एक्शन सीन्स को दिया गया, जिन्होंने दर्शकों को अपनी सीटों से बांधे रखा। यह एक्शन पैक्ड एंटरटेनर्स के लिए एक बेंचमार्क बन गया, और साबित कर दिया कि टाइगर का #TheTigerEffect बेहतरीन है! अब, टाइगेरियंस ‘बागी 4’ का इंतजार कर रहे हैं, जो द टाइगर इफ़ेक्ट को दूसरे स्तर पर ले जाने का वादा करता है। प्रोजेक्ट की घोषणा इस महीने की शुरुआत में की गई थी, जिससे टाइगेरियंस के बीच उत्साह बढ़ गया है।
फिलहाल, टाइगर श्रॉफ फ़िल्म’बड़े मियां छोटे मियां’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार हैं। फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होगी।


