- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
बजाज कूल आमंड ड्रॉप्स हेयर ऑयल लॉन्च
नया लाइट एवं चिपचिपाहट रहित तेल, जो गर्मियों में सिर को ठंडा बनाये रखता है
इंदौर. लाइट हेयर ऑयल कैटेगरी में एक प्रमुख कंपनी बजाज कंज्यूमर केयर लिमिटेड (पूर्व में बजाज कॉर्प लिमिटेड के रूप में मशहूर) ने कूलिंग ऑयल्स सेगमेंट में एक नया हेयर ऑयल लॉन्च किया है। इसका नाम है -बजाज कूल आमंड ड्रॉप्स हेयर ऑयल।
बजाज कंज्यूमर केयर ने पर्सनल केयर उत्पादों की अपनी श्रृंखला का विस्तांर करते हुये गर्मियों के मौसम में भारतीय ग्राहकों के लिये एक और नया उत्पाद पेश किया है। बजाज कूल आमंड ड्रॉप्स हेयर ऑयल चिपचिपाहट की समस्या के बगैर और बिना किसी परेशानी के कूलिंग ऑयल के फायदे उपलब्ध कराता है।
यह बेहद हल्का है और बादाम के मीठे तेल एवं विटामिन ई का एक अनूठा संयोजन है। यह बालों को पोषण देता है। इसमें मेंथॉल और कपूर भी है, जो शरीर और मन दोनों को ही ठंडक और राहत प्रदान करते हैं।
’इस नये हेयर ऑयल के लॉन्च होने के अवसर पर बजाज कंज्यूमर केयर के प्रेसिडेंट सेल्स एवं मार्केटिंग श्री संदीप वर्मा ने कहा, ‘‘बजाज कूल आमंड ड्रॉप्स हेयर ऑयल गर्मियों के मौसम के लिये एक बिल्कुल उपयुक्तं हेयर ऑयल है। बाजार में कई और कूलिंग ऑयल भी हैं, लेकिन हमने जाना कि ग्राहकों को किसी ऐसे कूलिंग ऑयल की जरूरत है, जो नॉन-स्टिकी और लाइट हो।
लाइट हेयर ऑयल सेगमेंट में अग्रणी होने के नाते, हमने इस चुनौती से निपटने और ग्राहकों को एक ऐसा उत्पाद उपलब्ध कराने का फैसला किया, जिसमें कूलिंग ऑयल का फायदा तो हो, लेकिन साथ ही यह परेशानीमुक्त् और चिपचिपाहट रहित भी हो। इस कैम्पेन के लिये रविन्द्र जडेजा के साथ जुड़कर हमें बेहद खुशी हो रही है। वह एक बिल्कुल उपयुक्त ब्रांड एम्बेसेडर हैं, क्योंाकि उन्होंने हमेशा ही बहुत अधिक तनावपूर्ण स्थितियों में भी अपने आपको कूल बनाये रखा है।’’
मशहूर भारतीय क्रिकेटर रविन्द्र जडेजा को इस नये हेयर ऑयल के लिये ब्रांड ऐम्बेसेडर चुना गया है। रविन्द्र जडेजा बजाज कूल आमंड ड्रॉप्स के लिये बिल्कुल परफेक्ट थे, क्योंकि उन्हें अत्यधिक तनावपूर्ण माहौल में भी कूल बने रहने के लिये जाना जाता है। इस सहयोग पर रविन्द्र जडेजा ने कहा, ‘‘बजाज कूल आमंड ड्राप्स हेयर ऑयल के साथ जुड़कर मुझे बेहद खुशी हो रही है। यह गर्मियों के लिये एक नॉन-स्टिकी कूलिंग हेयर ऑयल है। यह खासतौर से हमारे जैसे लोगों के लिये है, जिन्हें अधिक गंभीर पलों में भी अपने आप को कूल बनाये रखना पड़ता है और चुनौतीपूर्ण स्थितियों से निपटना पड़ता है। ब्रांड के साथ कुछ ऐसा ही जुड़ाव नजर आता है।’


