- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
शंकर-एहसान-लॉय, प्रतीक कुहाड़ और अरमान मलिक की पावर-पैक परफॉर्मेंस के साथ ‘बंदिश बैंडिट्स’ का लाइव कॉन्सर्ट रहा बेहद दमदार!
सभी संगीत प्रेमियों के लिए, एक लाइव बंदिश बैंडिट्स कॉन्सर्ट का आयोजन 5 अगस्त 2020 को किया गया था। यह लाइव कॉन्सर्ट वास्तव में उन सभी के लिए एक वर्चुअल ट्रीट की तरह था जिन्हें इसकी कमी खल रही थी और गानों की उम्दा पेशकश के साथ हर कोई ऊंची आवाज़ में इसका लुत्फ़ उठा रहा था। यह शो 4 अगस्त को रिलीज़ हो गया है और इसे खूब पसंद किया जा रहा है।
संगीत समारोह की शुरुआत मैम खान के कुछ लोक संगीत के मधुर राग मल्हार के साथ की गयी थी, जिसके बाद शंकर महादेवन ने ‘पधारो मारे देश’ के साथ सभी की अंतरात्मा को अलग स्तर पर पहुंचा दिया।
वही, जोनिता गांधी ने बंदिश बैंडिट्स के मस्तियापा गाने के साथ इस माहौल को अधिक मस्तमौला बना दिया। और इसके तुरंत बाद, अरमान मलिक ने जोनिता के साथ मिलकर शो के सुखदायक गीत ‘कपल गोल्स’ में सुर से सुर मिलाए। यकीन मानिए, यह वास्तव में जादुई लम्हा था!
लिसा ने वीरे दी वेडिंग से तारिफां गाया और फिर गिटार पर अपना करिश्मा दिखाते हुए, अपने सिंगल ‘नई चाईदा’ को गुनगुना कर सभी को स्तबद कर दिया। वही, प्रतीक कुहाड़ ने गिटार बजाते हुए गीत ‘तूने कहा’ पर परफॉर्मेंस के साथ लिसा का बखूबी साथ दिया। जिसके बाद, प्रतीक अपने सबसे लोकप्रिय गीतों में से एक ‘कसूर’ के साथ सुर सजाते हुए नज़र आये।
इस कॉन्सर्ट में शंकर-एहसान-लॉय ने भी फ़िल्म दिल चाहता है से ‘कोई कहे’ पर अपनी परफॉर्मेंस से चार चाँद लगा दिए और खुलासा किया कि उन्होंने लोनावाला की ट्रिप के दौरान यह गाना लिखा था। वही, कॉन्सर्ट को अंतिम रूप देने से पहले, शिवम महादेवन और प्रतिभा सिंह बघेल ‘बंदिश बैंडिट्स’ के गीत छेडखानियां और साजन बिन गुनगुनाकर तिकड़ी का साथ देते हुए नज़र आये।
रुकिए, अभी ओर भी बाकी है! जिसके बाद, निर्देशक आनंद तिवारी ने अपनी मूल्यवान उपस्थिति को चिन्हित किया और कुछ दिलचस्प बातें साझा करते हुए बताया कि कैसे शो को शूट किया गया था।

ऋत्विक भौमिक और श्रेया चौधरी ने भी अपनी उपस्थिति को चिह्नित किया जिन्होंने शो में काम करने का अपना अनुभव साझा किया। श्रेया ने खुलासा किया कि प्रतीक कुहाड़ उनके पसंदीदा गायक हैं जबकि ऋत्विक ने बताया कि उन्हें लीसा मिश्रा की गायिकी पसंद है।
यह कॉन्सर्ट सभी संगीत प्रेमियों और इस म्यूजिकल ड्रामा को पसंद करने वाले सभी दर्शकों के बीच हिट साबित हुआ है। कलाकारों का चयन और गानों की उम्दा पसंद बेहद मजेदार थी, जिसे हर कोई खूब एन्जॉय कर रहा था।
‘बंदिश बैंडिट्स’ की कहानी एक लड़का और लड़की के बारे में है जिन्हें किस्मत एक दूसरे से मिलवाती हैं और संगीत के माध्यम से जुड़ते हैं और अपना सर्वश्रेष्ठ बैंड बनाते हैं लेकिन विरासत उन्हें एक दूसरे से अलग कर देती हैं, क्या संगीत उन्हें फिर से जोड़ पाएगा या विरासत उन्हें हमेशा के लिए अलग कर देगी? इन सवालों के जवाब श्रृंखला में निहित है जो वास्तव में बेहद खूबसूरत है।
दस भाग की सीरीज़ में उभरता सितारा रितिक भौमिक और श्रेया चौधरी के साथ-साथ नसीरुद्दीन शाह, अतुल कुलकर्णी, कुणाल रॉय कपूर, शीबा चड्ढा और राजेश तैलंग जैसे उम्दा कलाकारों की टोली नज़र आ रही है।
अमृतपाल सिंह बिंद्रा द्वारा निर्मित व रचित और आनंद तिवारी द्वारा निर्देशित, इस नई अमेज़ॅन ओरिजिनल सीरीज़ में दो अलग संगीत पृष्ठभूमि से तालुख रखने वाले दो युवा कलाकारों की प्रेम कहानी दिखाई गई है। तो, आप भी अमेज़ॅन प्राइम वीडियो पर यह म्यूजिकल ड्रामा देखना न भूलें!


