- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
ऑल्ट बालाजी और ज़ी5 की आगामी युवा एक्शन-थ्रिलर फ्रैंचाइज़ी ‘बैंग बैंग’ को महाराष्ट्र और राजस्थान के खूबसूरत स्थानों पर किया जाएगा शूट!
ऑल्ट बालाजी और ज़ी5 क्लब की युवा एक्शन-थ्रिलर फ्रैंचाइज़ी ‘बैंग बैंग’ अपनी घोषणा के बाद से ही खूब सुर्खियां बटोर रही ही और चर्चा का विषय बनी हुई है।
एक मेगा-स्केल यूथ एक्शन-थ्रिलर वेब सीरीज़ फ्रैंचाइज़ी बनाने की योजना के साथ, निर्माता ‘बैंग बैंग’ के साथ दमदार विसुअल और स्क्रीन पर एक यादगार अनुभव देने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं।
अगर सूत्रों की मानें तो बैंग बैंग एक्शन, एडवेंचर, मर्डर, मिस्ट्री, ड्रामा और थ्रिल से भरपूर होने वाली है और इसे महाराष्ट्र और राजस्थान के खूबसूरत स्थानों पर शूट किया जाएगा, जो शो की कहानी को पूरी तरह से अलग स्तर पर ले जाएगा।
सूत्र बताते है, “दमदार एक्शन, चेसिंग सीक्वेंस और विशेष इफेक्ट्स के अलावा, वेब श्रृंखला को शो के प्रमुख यूएसपी के रूप में, अपनी उम्दा लोकेशन के लिए भी जाना जाएगा। निर्माताओं ने पहले ही रेकी की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसमें कई टीमें एक साथ लोकेशन्स को अंतिम रूप दे रही हैं, साथ ही आई एंड बी मंत्रालय द्वारा दिए गए सभी SOP का सख्ती से पालन किया जाएगा। “
“इस रेकी टीम द्वारा महाराष्ट्र और राजस्थान के अनदेखे स्थानों पर अधिक ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इस श्रृंखला में मुंबई के शानदार शहरी स्थानों के साथ शाही राजस्थान के खूबसूरत स्थानों को दर्शाया जाएगा।
निर्माता अभी आवश्यक अनुमति प्राप्त करने की प्रक्रिया में हैं क्योंकि शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है। साथ ही, शो के मुख्य कलाकारों की तलाश भी शुरू हो गयी है, “स्रोत कहते हैं।
शो में रहस्य, सस्पेंस, धमाकेदार एक्शन और कई झूठे रहस्यों के बीच ढ़ेर सारा यूथ ड्रामा देखने मिलेगा जिसकी परतें एक के बाद एक खुलेंगी।
अक्षय बीपी सिंह द्वारा निर्मित और अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित, बैंग बैंग की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी।
अधिक अपडेट के लिए ऑल्ट बालाजी और ज़ी5 पर बने रहें!


