- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
वर्ष 2020-21 के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के डिजिटल पेमेंट स्कोरकार्ड में बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया
फरवरी और मार्च 2021 की अवधि में BoB को 86/100 अंक मिलने की वजह से बैंक की रेटिंग को उत्तम (उच्चतम श्रेणी) में अपग्रेड किया गया
मुंबई, 6 सितंबर, 2021: सर्वश्रेष्ठ प्रौद्योगिकी बैंक* 2021 के तौर पर प्रतिष्ठित, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने आज यह घोषणा की कि इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) द्वारा फरवरी और मार्च 2021 के महीने के लिए जारी किए गए स्कोरकार्ड में बैंक ने कुल 86% अंकों के साथ #1 स्थान प्राप्त किया है। इस स्कोरकार्ड के तहत डिजिटल व्यवसाय के संदर्भ में विभिन्न मापदंडों पर 44 बैंकों (सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, निजी बैंक, विदेशी बैंक, भुगतान बैंक, लघु वित्त बैंक) की रैंकिंग निर्धारित की जाती है।
यह विस्तृत रेटिंग विभिन्न कारकों पर आधारित थी, जिसमें बैंक ने सभी क्षेत्रों में औसत से अधिक अंक हासिल किए। इसके अंतर्गत निम्नलिखित कारकों को शामिल किया गया है:
- डिजिटल भुगतान लेन-देन में असाधारण वृद्धि हासिल करना (137 करोड़ रुपये के डिजिटल लेनदेन के लक्ष्य का 129% प्राप्त किया)
- ग्रामीण इलाकों में व्यापारियों को अपने साथ जोड़ने के लक्ष्य से 6 गुना अधिक की प्राप्ति (16,100)
- पूर्वोत्तर राज्यों में व्यापारियों को अपने साथ जोड़ने के लक्ष्य का 124% हासिल किया (6,900)
- UPI की तकनीकी विफलता के औसत प्रतिशत में कमी, जो वित्त-वर्ष 2019-20 में 0.59% से घटकर वित्त-वर्ष 2020-21 में 0.29% हो गई। सभी बड़े बैंकों के बीच गिरावट का यह अनुपात दूसरा सबसे कम है।
- आधार सक्षम भुगतान प्रणाली सक्रियण की तकनीकी विफलता के औसत प्रतिशत में कमी, जो वित्त-वर्ष 2019-20 में 0.39% से घटकर वित्त-वर्ष 2020-21 में 0.12% हो गई।
इसके अलावा, बैंक ने अन्य प्रमुख मानदंडों पर भी उच्चतम अंक प्राप्त किए, जिसके अंतर्गत प्रणाली में लचीलापन, शिकायतों का निवारण, डिजिटलीकरण सूचकांक, अवसंरचना का अंगीकरण और अनुपालन को शामिल किया गया था। मजबूत बुनियादी ढांचे की मौजूदगी तथा प्रबंधन की ओर से विशेष ध्यान दिए जाने के कारण, बैंक इस असाधारण प्रदर्शन आगे ले जाने तथा भविष्य में नई डिजिटल पहल और NPCI परियोजनाओं (जैसे UPI: न्यूमेरिक मैपर, e-RUPI चरण 2, UDIR एक्वायरर, इंटरनेशनल एक्वायरर, आदि) को लागू करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
इस उपलब्धि पर अपने विचार व्यक्त करते हुए, श्री. अजय खुराना, कार्यकारी निदेशक, ने कहा, “MeitY डिजिटल पेमेंट स्कोरकार्ड में हमने प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जो डिजिटल जगत में उभरते हुए व्यापारिक प्रतिमानों के संदर्भ में बैंक ऑफ़ बड़ौदा के भविष्य के लिए तैयार रहने की पुष्टि करता है। महामारी के साल में यह अंक हासिल करना विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, जहां पूरा देश बड़ी तेजी से डिजिटल साधनों को अपना रहा है, ताकि कोविड -19 के प्रसार की रोकथाम के लिए हर तरह के शारीरिक संपर्क को कम किया जा सके।”
श्री. अखिल हांडा, मुख्य डिजिटल अधिकारी, ने कहा, “बैंक ग्राहकों की जरूरतों पर बेहद सक्रियतापूर्वक ध्यान दे रहा है, तथा डिजिटल स्कोरकार्ड पर #1 स्थान की प्राप्ति ग्राहकों की जरूरतों और अपेक्षाओं के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दृढ़ता से प्रमाणित करती है। बैंक के कई अन्य डिजिटल उत्पाद अभी तैयार होने की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं, जो निश्चित तौर पर हमारे ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग और इससे परे अनुभव प्रदान करेंगे।”
गत वर्ष इसी अवधि में Meity द्वारा BOB को “औसत” का दर्जा दिया गया था, जिसे अब “उत्तम” के रूप में अपग्रेड किया गया है।


