- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
विघ्नहर्ता गणेश में आगामी फाइट सीक्वेंस के लिए बसंत भट्ट ने सीखा जुजुत्सु
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का शो विघ्नहर्ता गणेश अपनी शुरुआत से ही दर्शकों को आकर्षित कर रहा है। अपने 2 साल से ज्यादा के सफर के दौरान यह शो पौराणिक सीख का एक विश्वसनीय जरिया बन गया है। शिव, पार्वती और गणेश के अलग-अलग अवतारों के चलते इस शो ने काफी लोकप्रियता हासिल कर ली है।
इस शो के आने वाले एपिसोड्स में कार्तिकेय देवसेना को बचाने के लिए राक्षसों से युद्ध करते हैं और फिर उनका विवाह देवसेना से होता है। इस ट्रैक के दौरान गणेश और कार्तिकेय शत्रु को पराजित करने के लिए अलग-अलग अवतार लेते नजर आएंगे।
इससे पहले गणेश का रोल निभाने वाले निष्कर्ष दीक्षित ने अपने फाइट सीक्वेंस के लिए काफी प्रशिक्षण लिया था। वहीं, अब कार्तिकेय का रोल निभा रहे बसंत भट्ट ने जुजुत्सु क्लासेस लगाने का फैसला किया है।
यह एक्टर अपने पूरे फाइट सीक्वेंस विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करना चाहते थे और इसीलिए उन्होंने यह क्लास लगाने का फैसला किया ताकि उनकी कुशलता में लचीलापन नजर आए। हालांकि उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विघ्नहर्ता गणेश के निर्माताओं ने उनके लिए एक पर्सनल ट्रेनर लगाने का फैसला किया, जिसका पहले अच्छी तरह टेस्ट भी किया गया।
जुजुत्सु सीखने को लेकर उत्साहित बसंत कहते हैं, “इस शो में कुछ फाइट सीक्वेंस भी हैं और मुझे खुशी है कि मैं इसका हिस्सा हूं। मैं इन सभी सीक्वेंस में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को विश्वसनीय नजर आना चाहता था।
इसलिए मैंने जुजुत्सु क्लासेज लगाने का फैसला किया, क्योंकि इससे ना सिर्फ मेरा पाॅश्चर सुधरेगा बल्कि मुझमें लचीलापन और स्टैमिना भी बढ़ेगा। मुझे खुशी है कि निर्माताओं ने मेरे लिए एक पर्सनल ट्रेनर लगाया है। मैं यह फाइट सीक्वेंस परफॉर्म करने को लेकर बेहद उत्साहित हूं।”


