- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
खूबसूरत आभूषणों ने जीता इंदौर के लोगों का दिल – टीबीजेड इंदौर ने पूरा किया 15 साल का सफर
भारत, जून, 2023- अपनी बेमिसाल कारीगरी, खूबसूरत डिजाइनों और विश्वास और प्रतिष्ठा के प्रतीक त्रिभोवनदास भीमजी ज़वेरी (टीबीजेड) – द ओरिजिनल ने अपने इंदौर स्टोर की 15वीं वर्षगांठ को यादगार बनाने के लिए एक खास समारोह आयोजित करने का एलान किया है। टीबीजेड का इंदौर स्टोर 24 जून को अपना 15 साल का सफर पूरा कर रहा है। 15वीं सालगिरह के इस खास मौके पर प्रतिभाशाली बॉलीवुड अभिनेत्री और टीबीजेड की ब्रांड एंबेसडर सारा अली खान भी मौजूद रहेंगी। इस अवसर पर वे आभूषण खरीदने के लिए एक स्मार्ट, सरल और किफायती योजना का खुलासा भी करने वाली हैं। इस तरह 15वीं सालगिरह का यह जश्न न केवल विकास के मार्ग पर आगे बढ़ने की ब्रांड की प्रतिबद्धता को दर्शाता है, बल्कि मध्य प्रदेश को टीबीजेड के लिए एक संपन्न केंद्र के रूप में स्थापित करने के उसके विजन को भी रेखांकित करता है।
वर्षगांठ के जश्न के बारे में बात करते हुए टीबीजेड के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर अभिषेक मालू ने कहा, ‘‘हम अपने इंदौर स्टोर की 15वीं वर्षगांठ के जश्न को लेकर बेहद उत्साहित हैं, क्यांेकि टीबीजेड की विस्तार यात्रा में यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह अवसर इंदौर के ग्राहकों के साथ हमारे गहरे संबंधों को उजागर करने का एक खास अवसर है और साथ ही मध्य भारत की आभूषण संबंधी जरूरतांे को पूरा करने के लिए हमारी प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। हमारी ब्रांड एंबेसडर सारा अली खान के सपोर्ट के साथ हम आभूषणों की खरीद से जुड़ी एक स्मार्ट, सरल और किफायती योजना को शुरू करने वाले हैं और निश्चित तौर पर इस योजना को लेकर हम बहुत उत्साहित हैं। यह एक ऐसी योजना है, जिसके माध्यम से हर कोई शानदार और उत्तम आभूषणों की खरीद के अपने सपनों को पूरा कर सकता है। यह योजना बेजोड़ कारीगरी और खूबसूरत डिजाइनों से सजे आभूषण प्रदान करने के हमारे विजन के अनुरूप है। तो यह एक ऐसा खास मौका है जिसमें हमारी इस उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए हमारे साथ जुड़ें और उन आभूषणों को हासिल करने की बेमिसाल खुशी का पता लगाएं जिन्हें आप हमेशा से अपनाना चाहते हैं।’’
बॉलीवुड अभिनेत्री और टीबीजेड की ब्रांड एंबेसडर सारा अली खान ने इस अवसर पर कहा, ‘‘मैं इंदौर में टीबीजेड की 15वीं सालगिरह के जश्न में शामिल होकर रोमांचित फील कर रही हूं। हम सब जानते हैं कि टीबीजेड अपनी बेमिसाल कारीगरी और खूबसूरत डिजाइनों वाले आभूषणों के लिए प्रसिद्ध है, और ये सभी शानदार आभूषण साक्षात देखना वाकई सम्मान की बात है। इसके साथ ही मैं एक स्मार्ट, सरल और किफायती स्कीम को लॉन्च करते हुए बेहद उत्साहित हूं। यह एक ऐसी स्कीम है जो ज्वैलरी से जुड़ी आपकी तमाम इच्छाओं को हकीकत में बदलेगी। वास्तविकता बनाएगी। इंदौर के लोगों को बेजोड़ कारीगरी और खूबसूरत डिजाइनों से सजे आभूषण प्रदान करने के लिए टीबीजेड की प्रतिबद्धता वास्तव में उल्लेखनीय है। आइए हमारे साथ इस उपलब्धि का जश्न मनाएं और उन उत्तम आभूषणों की खोज करें जिन्हें आप हमेशा से हासिल करना चाहते थे।’’
टीबीजेड एक शानदार और प्रतिष्ठित मेक इन इंडिया ब्रांड है, और जो आत्मनिर्भरता और शिल्प कौशल का प्रतीक है। इंदौर सहित मध्य क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित करने के साथ, टीबीजेड विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ने के लिए तैयार है। स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप फ्रैंचाइज़ प्रारूपों की एक श्रृंखला की पेशकश करते हुए, टीबीजेड इंदौर और आसपास के क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति का विस्तार करने के लिए उत्साहित है। इंदौर के स्टोर की 15वीं वर्षगांठ दरअसल लोगों को शानदार आभूषण उपलब्ध कराने की ब्रांड की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
टीबीजेड में हम अपनी स्मार्ट, सरल और किफायती योजना के माध्यम से आभूषणों के सपनों को वास्तविकता बनाने में विश्वास करते हैं। हर आभूषण बायबैक गारंटी के साथ आता है। हम हल्के वजन वाले कीमती आभूषणों के क्षेत्र में अग्रणी रहे हैं। साथ ही, सोने और हीरे के आभूषणों पर आजीवन बायबैक, प्रमाणित सॉलिटेयर हीरे और 100 प्रतिशत बीआईएस हॉलमार्क वाले 22-कैरेट सोने के आभूषणों की दुनिया में भी हमने अपनी अग्रणी स्थिति को कायम रखा है। हमारी अत्याधुनिक मैन्यूफेक्चरिंग यूनिट दरअसल आभूषणों की कला और शुद्धता को इनोवेशन के साथ जोड़ती है। आधुनिकता की झलक के साथ हमारे टाइमलेस विंटेज डिज़ाइन हमारे मूल्यवान ग्राहकों की इच्छाओं को पूरा करते हुए हमारी फ्चूचर के विजन को दर्शाते हैं। आभूषणों से जुड़े शानदार और असाधारण अनुभव के लिए टीबीजेड पर भरोसा करें, जो हर मौके को वास्तव में यादगार बनाने के लिए तत्पर हैं!


