- This independence day, india is celebrating the heroes of operation safed sagar
- डी बीयर्स साइटहोल्डर अंकित जेम्स ने ‘Eyora Jewels’ के साथ रिटेल सेक्टर में किया प्रवेश
- Back to Class! Prime Video Announces Seasons 2 and 3 of Fan-Favorite Adarsh Baal Vidyalaya
- इस स्वतंत्रता दिवस पर केनस्टार लेकर आया ‘नो फोन ऑवर 2.0’, पिछले साल से 3 गुना अधिक भागीदारी का लक्ष्य
- ऑपरेशन सफेद सागर की सफलता के बीच दीया मिर्ज़ा ने बताया, उनके लिए देशभक्ति के क्या मायने हैं
“तीन बच्चों का पिता बनना मेरे लिए बहुत बड़ी खुशी है”: जुड़वां बच्चों के जन्म पर बोले राम चरण
ग्लोबल स्टार राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कामिनेनी कोनिडेला के घर जुड़वां बच्चों ने जन्म लिया है। अभिनेता के पिता और मेगास्टार चिरंजीवी ने सोशल मीडिया के ज़रिए बेटे और बेटी के आने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मां और दोनों बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं।
अपनी खुशी जाहिर करते हुए राम चरण ने कहा, “तीन बच्चों का पिता बनना मेरे लिए बहुत बड़ी खुशी की बात है। मैं अपने सभी फैन्स, परिवार वालों और शुभचिंतकों का दिल से धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने हर कदम पर हमारा साथ दिया।”
वहीं उपासना कामिनेनी कोनिडेला ने कहा,
“मेरे पिता हमेशा मानते थे कि साफ सोच और विश्वास साथ-साथ चलते हैं। आज मैं खुद को बहुत खुशकिस्मत मानती हूं कि मैं तीन बच्चों की मां बनी हूं, बिल्कुल वैसा ही जैसा हमने सोचा था। हमारी कोशिश रहेगी कि हमारे बच्चे मजबूत होने के साथ-साथ दयालु भी बनें और यह समझें कि सुविधाओं के साथ जिम्मेदारी भी आती है। असली विरासत दूसरों के काम आने में है।”
राम चरण और उपासना की पहली प्रेग्नेंसी एक स्वाभाविक सरप्राइज थी। इसके बाद उपासना ने अपने बीसवें दशक के आख़िरी वर्षों और तीसवें दशक की शुरुआत में एग फ्रीज़ कराने का फैसला किया था। अब जुड़वां बच्चों के जन्म के साथ यह कपल दूसरी बार माता-पिता बना है। इससे पहले साल 2023 में उनकी बेटी क्लिन कारा कोनिडेला का जन्म हुआ था।


