- मेटा विज्युअल्स इंदौर में तैयार करेगा एआई प्रोडक्शन स्टूडियो एवं स्किलिंग सेंटर
- Support Wings Spreads Joy Through ‘Little Smiles’ Initiative in Indore
- ‘ओम: चैप्टर 1’ में साई पल्लवी की दमदार एंट्री! आईपीएस नित्या रेड्डी बन न्याय के लिए उठाएंगी आवाज़
- Grammy-Winning Artists Amjad Ali Khan, Amaan Ali Bangash and Ayaan Ali Bangash Bring Samaagam to the La Jolla Symphony & Chorus
- Diwali Is Around the Corner! Sooraj Barjatya’s ‘Yeh Prem Mol Liya’ Reminds Us That Safai Is a Family Affair
बेरूत विस्फोट विनाशकारी और दिल देहला देने वाला मंज़र: करन आनंद
लेबनान की राजधानी बेरूत हुए धमाके की खबर ने देश सहित पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है। सभी ने विस्फोट में मारे गए लोगो और उनके परिवार के लिए अपनी सवेंदना प्रकट की। लेबनान की राजधानी में मंगलवार को हुए विस्फोट में 70 से अधिक लोग मारे गए और 3,000 घायल हो गए, जिसने शहर के अधिकांश बंदरगाह को नष्ट कर दिया।
मंगलवार शाम 6.10 बजे भीषण विस्फोट हुआ। बॉलीवुड जगत ने भी इस भयानक नुक्सान के लिए अपना दुःख जाया जिसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया का सहारा लिया। प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर, रकुल प्रीत सिंह, मौनी रॉय और अन्य सहित कई हस्तियों ने हुई इस तबाही के लिए अपनी भावनाएं प्रकट की। अभिनेता करन आनंद ने भी उन लोगों के लिए प्रार्थना की जिन्होंने अपना जीवन खो दिया ।
करन आनंद ने कहा “यह भयानक है। यह हमारे लिए दिल तोड़ने वाला दृश्य था। मैं कल्पना भी नहीं कर सकता , यह बहुत विनाशकारी था। यक़ीनन हमने 2020 में इतने सारे लोगों को खो दिया, और यह एक बड़ा नुकसान है, प्रार्थना #Beirut #lebanon “
अभिनेता करन आनंद ने ,’गुंडे’ , ‘किक’ , ‘कैलेंडर गर्ल्स’, ‘बेबी’ जैसे कई बॉलीवुड फिल्म्स में काम करके अपनी पहचान बनाई हैं। असल में उन्हें पहचान फ़िल्म ‘बेबी’ में निभाए गए उनके किरदार से मिली। हाल ही में उन्होंने मधुर भंडारकर की फ़िल्म ‘कैलेंडर गर्ल्स’ में कैमियो रोल किया था। जिसके बाद उन्होंने ‘लुप्त ‘ में प्रमुख किरदार निभाया, जिसे सराहा गया।
2019 में आई फिल्म रंगीला राजा में युवराज के किरदार को प्रसंशको का काफी प्यार मिला। अपनी सफलता के बाद, उन्हें कई प्रस्ताव मिले हैं। जिनको लेकर वे विचार कर रहे है और बहुत जल्द लॉकडाउन के ख़त्म होते ही वे अपनी आने वाली योजनाओं की घोषणा करेंगे। हाल ही में उन्होंने लॉकडाउन पर आधारित अपनी फिल्म ‘इट्स ओवर’ की शूटिंग पूरी की। यह जल्द ही रिलीज होगी।


