- मेटा विज्युअल्स इंदौर में तैयार करेगा एआई प्रोडक्शन स्टूडियो एवं स्किलिंग सेंटर
- Support Wings Spreads Joy Through ‘Little Smiles’ Initiative in Indore
- ‘ओम: चैप्टर 1’ में साई पल्लवी की दमदार एंट्री! आईपीएस नित्या रेड्डी बन न्याय के लिए उठाएंगी आवाज़
- Grammy-Winning Artists Amjad Ali Khan, Amaan Ali Bangash and Ayaan Ali Bangash Bring Samaagam to the La Jolla Symphony & Chorus
- Diwali Is Around the Corner! Sooraj Barjatya’s ‘Yeh Prem Mol Liya’ Reminds Us That Safai Is a Family Affair
बेला शेंडे ने सोशल मीडिया पर की नचिकेत लेले की इंडियन आइडल 2000 में दी गई परफॉर्मेंस की तारीफ
मुंबई : सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का शो इंडियन आइडल अपनी शुरुआत से ही अपने शानदार टैलेंट के चलते दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। इंडियन आइडल 2020 का यह सीजन भी दर्शकों को कई म्यूजिकल सेंसेशंस से रूबरू करा रहाहै।
जब से यह शो शुरू हुआ है, तब से बहुत-से लोगों ने कंटेस्टेंट्स के प्रति अपनी पसंद जाहिर की है। हाल ही में मराठी गायिका बेला शेंडे ने थिएटर राउंड में नचिकेत लेले की शानदार परफॉर्मेंस पर एक पोस्ट की है।
मशहूर मराठी सिंगर बेला शेंडे, जिन्होंने मराठी फिल्म इंडस्ट्री में कई चार्टबस्टर गाने गाए हैं, ने एक स्पेशल पोस्ट करके नचिकेत लेले की जोरदार परफॉर्मेंस की खूब तारीफ की है। नचिकेत ने थिएटर राउंड में बालगंधर्व स्पेशल एक्ट परफॉर्म किया था।
उन्होंने बताया कि उन्हें नचिकेत पर बहुत गर्व है और उन्होंने इंडियन आइडल 2020 में उनकी आगे की परफॉर्मेंस के लिए उन्हें शुभकामनाएं भी दीं।


