- Birla Studios announces June 18th as the theatrical release date of Kartik Aaryan starrer Ladaku, directed by Kabir Khan!
- Sanaraees Khan Shares Inside Pictures from Raveena Tandon’s Star-Studded Birthday Bash
- Dr. Acharya Vinod Kumar Ojha Highlights the Astrological and Spiritual Significance of Diwali 2026
- Netflix Pe Pitega Titu Mama Ka ‘Dhindora’: India’s First and Biggest Digital Creator Bhuvan Bam Brings Cult Favourite Back for Season 2 on November 20
- Kamyaabi Ki Kahaani, Hassi Ki Zubani: Zakir Khan, Pankaj Tripathi and Vikas Divyakirti to Bring Laughter and Life Lessons to The Great Indian Kapil Show
वैश्विक स्तर पर असाधारण नेतृत्व के लिए ‘बियॉन्ड की’ के सीईओ पीयूष गोयल ‘2024 शिकागो टाइटन 100’ में शामिल
नयी दिल्ली, 27 फरवरी 2024 : टाइटन सीईओ ने विश्व की जानी-मानी प्रौद्योगिकी समाधान प्रदाता कंपनी ‘बियॉन्ड की’ के संस्थापक और सीईओ पीयूष गोयल को ‘2024 शिकागो टाइटन 100’ में शामिल किया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान शिकागो में उन शीर्ष 100 सीईओ और सी-स्तर के अधिकारियों को दिया जाता है, जो 3,25,000 से अधिक कर्मचारियों और 42 बिलियन डॉलर से अधिक वार्षिक आय वाली कंपनियों का नेतृत्व करते हैं।
‘टाइटन 100’ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त एक ऐसी पहल है, जिसके तहत उद्योग जगत से जुड़े उत्कृष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया जाता है। उद्योग जगत के इन दिग्गजों को उनके संबंधित क्षेत्रों में असाधारण नेतृत्व, दूरदर्शिता, जुनून और प्रभाव के वास्ते इस सम्मान के लिए चुना जाता है। टाइटन के प्रेसिडेंट और सीईओ जेम जॉमन द्वारा शुरू किए गए इस सम्मान का मकसद उन दूरदर्शी अधिकारियों के योगदान को मान्यता देना है, जो उद्योग जगत को प्रेरित करते हैं।
पीयूष गोयल को ‘2024 शिकागो टाइटन 100’ में शामिल किया जाना उनके असाधारण नेतृत्व को मान्यता देता है और ‘बियॉन्ड की’ के अद्वितीय विकास एवं सफलता में उनके महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित करता है। आईटी उद्योग पर वैश्विक प्रभाव के साथ, उनके नेतृत्व ने कंपनी और उसके कार्यबल को निरंतर सफलता की ओर अग्रसर किया, जिसने तेजी से विकसित हो रहे परिदृश्य में विकास को गति देने की उनकी क्षमता को प्रदर्शित किया। गोयल को दिया गया सम्मान ‘बियॉन्ड की’ के विकास पथ को आकार देने और प्रौद्योगिकी क्षेत्र में एक अग्रदूत के रूप में कंपनी को मजबूत करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करता है।
पीयूष गोयल के नेतृत्व में ‘बियॉन्ड की’ ने उल्लेखनीय तरक्की के साथ-साथ चौतरफा प्रशंसा अर्जित की है, जो उत्कृष्टता हासिल करने की कंपनी की अटूट प्रतिबद्धता, रणनीतिक विस्तार के साथ पेशेवर विकास और मॉडर्न बीआई, स्नोफ्लेक और माइक्रोसॉफ्ट 365 जैसी अत्याधुनिक सेवाओं के एकीकरण को प्रदर्शित करता है।
दूरस्थ कार्य संस्कृति (रिमोट वर्क कल्चर) को अपनाते हुए ‘बियॉन्ड की’ ने अपनी टीम को 325 डोमेन विशेषज्ञों तक विस्तारित किया। पिछले तीन वर्षों में ‘बियॉन्ड की’ को कई सम्मान मिले हैं, जिसमें स्टीवी इंटरनेशनल बिजनेस द्वारा सॉफ्टवेयर कंपनी ऑफ द ईयर का खिताब और टाइटन द्वारा बिजनेस अवार्ड्स में आईटी सर्विस प्रोवाइडर ऑफ द ईयर का खिताब शामिल है। इसके अलावा कंपनी को मिले आईएसओ प्रमाणन (आईएसओ 27001:2013) ने अनुपालन और शासन के प्रति उसके समर्पण को रेखांकित किया है।
2024 में सम्मानित लोगों की प्रोफाइल विशेष रूप से ऑनलाइन प्रदर्शित की गई और एक सीमित संस्करण वाली टाइटन 100 पुस्तक में प्रकाशित की गई, जिसमें उनकी उपलब्धियों और व्यावसायिक परिदृश्य पर उनके प्रभाव पर प्रकाश डाला गया।
इस सम्मान से प्रफुल्लित ‘बियॉन्ड की’ के सीईओ और संस्थापक पीयूष गोयल ने कहा, “मैं ‘2024 शिकागो टाइटन 100’ में शामिल किए जाने को लेकर बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं। यह उपलब्धि ‘बियॉन्ड की’ की पूरी टीम की प्रतिबद्धता और परिश्रम को दर्शाती है। हमारा लक्ष्य आईटी क्षेत्र में अपनी अग्रणी स्थिति बनाए रखने के साथ ही पूरे उद्योग पर सकारात्मक प्रभाव डालना है। यह सम्मान मुझे और मेरी पूरी टीम को पेशेवर उत्कृष्टता एवं सफलता हासिल करने के प्रयास जारी रखने के लिए प्रेरित करेगा। हम यह सम्मान पाकर बेहद उत्साहित हैं। बियॉन्ड की दुनिया भर में अपने सभी ग्राहकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करती है।”
बहुप्रतीक्षित वार्षिक टाइटन 100 पुरस्कार समारोह शिकागो के नेवी पियर स्थित एओन ग्रैंड बॉलरूम में आयोजित किया गया, जहां क्षेत्र के प्रतिष्ठित पेशेवर गतिशील व्यावसायिक परिदृश्य में अपने योगदान का जश्न मनाने के लिए इकट्ठे हुए।


