- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
भारतमैट्रीमोनी ने प्राइम का अनावरण किया
भारत की अग्रणी मैट्रीमोनी सेवा, भारत मैट्रीमोनी ने, आज प्राइम मेम्बरशिप के लाँच की घोषणा की, जो 100% आईडी वेरिफाइड प्रोफ़ाइल पेश करता है।
भारत मैट्रीमोनी प्राइम की पात्रता हासिल करने के लिए, सदस्यों का 1) डिग्रीधारक होना (स्तानक या उससे ऊपर), 2) अपना पहचान पत्र सत्यापित कराना (ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, पैन कार्ड, या राशन कार्ड) और 3) प्रोफ़ाइल फोटो अपलोड करना ज़रूरी होगा।
अनावरण के बारे में बात करते हुए, मुरुगावल जानकीरमन, संस्थापक और सीईओ, मैट्रीमोनी.कॉम ने बताया, “20 साल पहले कुछ शुरुआती शादियां कराने के बाद, हमने हैप्पी मैरिज की चाहत रखने वाले लोगों के लिए नई चीजें खोजना और अद्वितीय सेवायें प्रदान करना जारी रखें। मैट्रिमोनी डोमेन में अपनी तरह की पहली सेवा, प्राइम है क्वालिटी और वेरिफाइड प्रोफाइल की तलाश करने वाले सदस्यों को अत्यधिक सुविधा प्रदान करता है। हमें यकीन है कि यह उपयोगकर्ताओं के साथ हमारे विश्वास को मजबूत करेगा और उनके अनुभव को बढ़ाएगा।”
भारत मैट्रीमोनी ने हाल ही में महिला सदस्यों को एक सुरक्षित मैचमेकिंग माहौल बनाने के लिए कई नए फीचर लॉन्च किए हैं।
कौन प्रोफाइल देख सकता है और सम्पर्क कर सकता है, को नियंत्रित करना
हू कैन सी मी फीचर के साथ, सदस्यों के पास पूरा नियंत्रण होता है कि कौन उनकी प्रोफ़ाइल देख सकता है और उनसे संपर्क कर सकता है। वे आयु, आय, शिक्षा, समुदाय आदि जैसे कई मानदंड निर्धारित कर सकते हैं, और केवल उन प्रॉस्पेक्ट्स को प्रोफ़ाइल देखने और उनसे संपर्क करने की अनुमति दे सकते हैं जो इन मानदंडों को पूरा करते हैं। यह सुनिश्चित करता है कि उनकी प्रोफ़ाइल को केवल उनकी वरीयताओं को पूरा करने वाले मिलानों द्वारा देखा और संपर्क किया जाता है।
यूनीक सिक्योरकनेक्ट फीचर
यह सदस्यों को उनके मोबाइल नंबर को सामने लाये बिना प्रॉस्पेक्ट्स से कॉल रिसीव करने में सहायता करता है। जब वे सिक्योरकनेक्ट को एक्टिव करते हैं, तो वे अपने मोबाइल नंबर को गोपनीय रखते हुए संभावित मिलानों के लिए बात कर सकते हैं। इसके अलावा, वे इसका चुनाव कर सकते हैं कि कौन उन्हें कॉल कर सकता है।
चुनाव करें कि कौन आपके साथ वीडियो कॉल कर सकता है
सदस्य इसका भी चुनाव कर सकते हैं कि कौन उनके साथ वीडियो कॉल कर सकता है।
ये सभी सुरक्षा विशेषताएं सारा नियंत्रण सदस्यों के हाथ में सौंप देती हैं।


