- Cosmo First Brings PVC-Free Green Graphic Films to Indore, Offering an Alternative to Conventional Vinyl Graphics
- कोस्मो फर्स्ट इन्दौर में लेकर आए पीवीसी-फ्री ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स, पारंपरिक विनाइल ग्राफिक्स का बेहतरीन विकल्प
- शासकीय महाविद्यालय राऊ में राष्ट्रीय एकता दिवस संपन्न
- दीपावली पर द गुरुकुलम् स्कूल की ‘नेचर वाली दिवाली’ मुहिम शुरू, इस साल 2000 पौधे बांटने का लक्ष्य
- आत्मनिर्भर दिवाली धमाका मेले में विद्यार्थियों ने दिखाई उद्यमिता और रचनात्मकता
भारती फाउंडेशन टॉप 10 “2020 में कार्य करने हेतु भारत के सर्वश्रेष्ठ NGOs” में शामिल
नई दिल्ली. भारती फाउंडेशन को, जो भारती एंटरप्राइजिस की लोकोपकारी संस्था है, तीसरी बार ‘ग्रेट प्लेस टू वर्क 2020’ द्वारा कार्य करने हेतु भारत के सर्वश्रेष्ठ (टॉप 10) गैर-सरकारी संगठनों के बीच शामिल किया गया है। भारती फाउंडेशन जून 2020 में ग्रेट प्लेस टू वर्क इंस्टीट्यूट इंडिया द्वारा भारत की शीर्ष 100 कंपनियों के बीच कार्य करने हेतु मान्यता प्राप्त करने वाला एकमात्र गैर-सरकारी संगठन भी था।
इस साल 37 गैर-सरकारी संगठनों ने अपनी प्रविष्टियां भेजी थीं। असेसमेंट के भाग के रूप में, इस इंस्टीटियूट के एक ग्लोबल वैलीडेटिड सर्वे इंस्ट्रूमेंट और एक स्वाम्य टूल के द्वारा सभी संगठनों का मूल्यांकन किया गया था, जो कर्मचारी के पूर्ण जीवनचक्र को शामिल करते हुए एक संगठन में मानव संसाधन पद्धतियों की क्वालिटी का मूल्यांकन करता है।
तीसरी बार देश में टॉप 10 NGOके बीच चुना जाना, भारती फाउंडेशन की अपने आंतरिक हितधारकों के सशक्तीकरण के लिए सकारात्मक कायाकल्प को प्रेरित करते हुए अपने कर्मचारियों के लिए एक सुरक्षित और संतोषजनक कार्यस्थल का सृजन करने की विचारधारा को उजागर करता है।
भारती फाउंडेशन की सीईओ ममता सैकिया ने “टॉप 10 NGOs टू वक्र फॉर” में शामिल किए जाने पर अपना आनंद जाहिर किया और कहा, “मुझे गर्व है कि हमारे पास 1657 से अधिक बेहद प्रेरित प्रोफेशनल लोगों की टीम है और यह सर्टिफिकेशन हमारी उस संस्कृति का साक्ष्य है जिसका हमने पिछले कुछ वर्षों में पालन-पोषण किया है।
सहयोग करने और नई राह निकालने की हमारी संस्कृति ने हम में से प्रत्येक को चुनौती, अपनेपन और एक मकसद का अहसास प्रदान किया है। यह हमारे शिक्षा कार्यक्रमों में वंचित बच्चों को एक सुरक्षित और सुखद वातावरण उपलब्ध कराने में समाया हुआ है।
फाउंडेशन का मूल फोकस संस्था के अंदर सकारात्मकता, सहयोग, नई राह निकालने और प्रक्रिया उन्मुखता की संस्कृति का पालन-पोषण करते हुए पूरे ग्रामीण भारत में बच्चों की शिक्षा पर केंद्रित है।पूरे वर्ष सर्वांगीण विकास और नवप्रवर्तन को प्रोत्साहित करने के वातावरण में कर्मचारियों के कौशल का संवर्धन करने के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। भारती फाउंडेशन अपने सभी कर्मचारियों के लिए नए अवसरों और अनुभवों का सृजन करने पर विश्वास करती है और यह हासिल करने के लिए आगे बढ़ती है।
सुदृढ़ चयन प्रक्रिया के एक भाग के रूप में, इस इंस्टीटियूट ने असेसमेंट प्रक्रिया के द्वारा एकत्रित आंकड़ों पर सुदृढ़ वैलीडेशन प्रक्रिया को पूरा किया। दो तरह के असेसमेंट के संचयी स्कोर वह आधार बना जिसके आधार पर कोई संगठन ‘कार्य करने हेतु भारत के सर्वश्रेष्ठ 10 NGO’ की सूची में शामिल होने का हकदार बना। इस प्रक्रिया में कोई व्यक्ति या जूरी शामिल नहीं था – केवल कर्मचारियों का फीडबैक और मानव संसाधन पद्धति की क्वालिटी यह तय करता है कि क्या कोई संगठन एक ग्रेट वर्कप्लेस है या नहीं।


