- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
भारती फाउंडेशन और KATHA इंडिया ने कहानियों पर आधारित शिक्षा के द्वारा 5 राज्यों में सत्य भारती स्कूलों के छात्रों की सहायता करने के लिए सहयोग-करार किया
अगस्त, 2021 गुड़गांव: भारती इंटरप्राइजेज की लोकोपकारी संस्था, भारती फाउंडेशन ने बच्चों के रचनात्मक वर्षों में पढ़ने और समझने-बूझने की योग्यता को बढ़ाने के लिए पहली से पांचवी कथाओं में कहानियों पर आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए KATHA इंडिया के साथ भागीदारी की है।
यह पहलकदमी राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत एक तात्कालिक राष्ट्रीय मिशन का निवारण करती है – ‘सर्वत्र आधारिक साक्षरता ‘ के साथ-साथ ‘ART इंटीग्रेटेड अध्यापन-कला’ को हासिल करना।
इस साल अप्रैल में 300 मिलियन एलायंस (KATHA का भारत में 30 करोड़ वंचित बच्चों तक पहुंचने का लक्ष्य) का पहला चरण शुरू किया गया था। इस सहयोग-करार का उद्देश्य 300M पोर्टल: tadaa.katha.org / learn.katha.org. के द्वारा कहानी शिक्षण, ई-बुक्स, क्रियाकलापों और शिक्षण-अधिगम सामग्रियों का उपयोग करना है।
भारत के पांच राज्यों में सर्वत्र फैले हुए 173 सत्य भारती प्राइमरी स्कूलों के वंचित पृष्ठभूमि वाले 33,000 से अधिक छात्रों (कक्षा I से V) को इस साझेदारी से लाभ होगा। सत्य भारती स्कूलों के भाषा शिक्षकों द्वारा अंग्रेजी, हिंदी और तमिल भाषाओं में ऑडियो और वीडियो, दोनों फॉर्मेटों में 100 से अधिक कहानियों को प्रयोग किया जाएगा। इन कहानियों से मिलने वाली शिक्षा की विभिन्न सामूहिक क्रियाकलापों और कार्यपत्रकों द्वारा पूर्ति की जाएगी जाकि छात्रों की आलोच्य और रचनात्मक सोच, समझने-बूझने की निपुणता और निर्णय लेने की योग्यता को विकसित किया जा सके। इसके अलावा, सभी शिक्षकों को उनके संबंधित विषयों में KATHA के संसाधनों का प्रयोग करते हुए ‘ART इंटीग्रेटेड शिक्षण’ को आगे बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।
पढ़ने के महत्व पर जोर देते हुए श्री एंटोनी नेलिस्सेरी, चीफ स्कूल एक्सीलेंस, भारती फाउंडेशन ने कहा, “मौजूदा संसार में जहां ज्ञान लगातार आगे बढ़ रहा है, एक विद्वतापूर्ण राष्ट्र की रचना करने का एकमात्र तरीका यह सुनिश्चित करना है कि हमारे सभी भावी नागरिकों को पढ़ने की जानकारी होनी चाहिए ताकि वे जानकारी के लिए पढ़ सकें। यह साझेदारी सर्वत्र शिक्षा के लक्ष्यों और कला-एकीकृत अधिगम की दिशा में एक और कदम आगे बढ़ाने में हमारी मदद करेगी।”
भारती फाउंडेशन यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि सीखना हमारे छात्रों और शिक्षकों के लिए एक सतत प्रक्रिया बनी रहे। ये संसाधन भाषा शिक्षण-अधिगम में सर्वोत्तम पाठ्यक्रम उन्नयन की सुविधा उपलब्ध कराएंगे और न केवल एकीकृत अध्यापन तकनीकों के साथ हमारे शिक्षकों की मदद करेंगे बल्कि अंतत: हमारे छात्रों के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होंगे।
राजेश सुन्दरराजन, चीफ सस्टेनेबिलिटी ऑफिसर, KATHA-300M का कहना है, “हमारा दृढ़ विश्वास है कि भारती फाउंडेशन-KATHA की यह साझेदारी 300M सिटीजन्स चैलेंज की यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील-पत्थर है। साथ मिलकर, हम कभी भी, कहीं भी 300M लर्निंग पोर्टल के साथ कहानी सुनाने के माध्यम से 33,000 से अधिक बच्चों और 100 से अधिक फैसिलिटेटर्स को शिक्षित करने और उनकी सशक्तीकरण करने की योजना बना रहे हैं। पढ़ने वाले लीडर्स के राष्ट्र की रचना करने और भारती टीम के साथ बड़े पैमाने पर महिलाओं और समुदायों का सशक्तीकरण एवं उत्थान करने के हमारे मिशन में यह एक और कदम है।“


