- Before Munna Bhaiyya & Compounder, They Were College Bros: Abhishek Banerjee & Divyenndu’s 23-Year-Old Bond Comes Full Circle
- Can Akshay Kumar Be Deemed The Milestone Man?
- “छठी मैया के साथ जो जुड़ाव मैंने महसूस किया, उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है”: तमन्ना भाटिया
- Tamannaah on Studying the Relevance of Chhath for Chhathi Maiya Song from The Vvaan: I spent time studying and understanding the significance of the ritual
- 15 Characters That Define Akshay Kumar’s Extraordinary Career
भीलवाड़ा के संगम स्कूल ने जीता “स्टडी ऑस्ट्रेलिया एंटरप्रेन्योरशिप चैलेंज 2025 इंडिया
राजस्थान के भीलवाड़ा स्थित संगम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के छात्रों ने ऑस्ट्रेलियाई सरकार द्वारा आयोजित ‘स्टडी ऑस्ट्रेलिया एंटरप्रेन्योरशिप चैलेंज 2025 इंडिया’ में शानदार जीत दर्ज की है।
इस प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में भारत में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त माननीय श्री फिलिप ग्रीन ओएएम ने की।
तीन हफ्तों तक चले इस हाइब्रिड प्रोग्राम का आयोजन ऑस्ट्रेलियन ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट कमीशन (ऑस्ट्रेड) द्वारा किया गया था, जिसका उद्देश्य 10वीं से 12वीं कक्षा के छात्रों में नवाचार, नेतृत्व और समस्या-समाधान जैसी व्यावहारिक क्षमताओं को विकसित करना था।
इस कार्यक्रम में देशभर के 16 शहरों से 60 स्कूल टीमों ने भाग लिया। छात्रों ने तीन-तीन की टीमों में काम करते हुए ‘ग्रीन टेक और सस्टेनेबल सॉल्यूशन्स’, ‘ह्यूमन-सेंटर्ड एआई’ और ‘सामाजिक कल्याण के लिए डिजिटल समाधान’ जैसे विषयों पर आधारित वैश्विक चुनौतियों का हल निकालने के लिए व्यावसायिक विचार तैयार किए और उन्हें प्रस्तुत किया।
फाइनल में पहुँची छह टीमों ने नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जजों के पैनल के सामने अपने प्रोजेक्ट्स पेश किए।
इस अवसर पर उच्चायुक्त श्री फिलिप ग्रीन ओएएम ने कहा, “मैं विजेता टीम को हार्दिक बधाई देता हूँ और प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभाशाली छात्रों की सराहना करता हूँ। हर साल भारत के विभिन्न हिस्सों से युवा छात्र जिस रचनात्मकता और समझदारी के साथ वास्तविक समस्याओं के समाधान पेश करते हैं, वह सराहनीय है। यह प्रतियोगिता ऑस्ट्रेलिया-भारत शिक्षा साझेदारी की मजबूती और अगली पीढ़ी के नवप्रवर्तकों को सशक्त बनाने की हमारी साझा प्रतिबद्धता को दर्शाती है।”


