- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
लॉकडाउन में अपनी माँ से कथक सीख रहीं भूमि!
भूमि पेडनेकर वह हैं, जो एक कलाकार के तौर पर लगातार कुछ नया और बेहतर सीखना चाहतीं हैं। लॉकडाउन के दौरान, भूमि ने अपनी माँ औऱ प्रशिक्षित कथक डांसर सुमित्रा पेडनेकर से कथक सीखना शुरू कर दिया है।
भूमि ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा, चूंकि मेरी मां एक प्रशिक्षित कथक नृत्यांगना है, इसलिए मैं लंबे समय से कथक सीखना चाहती थी! इसलिए शाम को करीब एक घंटे तक मैं और मेरी मां ऐसा करते हैं। वह इसे काफी एन्जॉय कर रही हैं और मुझे उनसे यह सीखना बहुत पसंद है!
बहुमुखी अभिनेत्री ने कोरोनावायरस महामारी के कारण शूटिंग पर वापस लौटने की अनिश्चितताओं के बारे में भी खुल कर अपनी बातें रखीं। वे कहती हैं, हम काम पर कब लौटेंगे और इसके आगे स्थितियां कैसी होंगी, इसपर इसने एक बड़ा सवालिया निशान लगा दिया है।
अभी काफी अनिश्चितता है। निश्चित रूप से, हमारी तारीखें और शेड्यूलअ नियंत्रित हो चुके हैं और हम कोई भी योजना नहीं बना सकते हैं।
भूमि ने स्वीकार किया कि उन्हें एक बच्चे की तरह पढ़ना पसंद करतीं थीं औऱ लॉकडाउन ने उनकी कुछ नया पढ़ने की आदत वापस लौटा दी। मैं पढ़ने की भूखी थी, लेकिन बॉलीवुड में प्रवेश करने के बाद मुझे एक अंतराल में कुछ पढ़ने का मौका नहीं मिला।
लेकिन अब, मुझे काफी समय मिल गया है और मैं समय का पूरा उपयोग कर रही हूं। मैं टेड वार्ता देख रही हूं और जलवायु परिवर्तन के बारे में काफी कुछ पढ़ रही हूं, क्योंकि यही वह चीज है, जिसके प्रति में काफी उत्साही हूं। उन्होंने कहा कि यह समय मेरे लिए काफी शिक्षात्मक रहा है।


