- Cosmo First Brings PVC-Free Green Graphic Films to Indore, Offering an Alternative to Conventional Vinyl Graphics
- कोस्मो फर्स्ट इन्दौर में लेकर आए पीवीसी-फ्री ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स, पारंपरिक विनाइल ग्राफिक्स का बेहतरीन विकल्प
- शासकीय महाविद्यालय राऊ में राष्ट्रीय एकता दिवस संपन्न
- दीपावली पर द गुरुकुलम् स्कूल की ‘नेचर वाली दिवाली’ मुहिम शुरू, इस साल 2000 पौधे बांटने का लक्ष्य
- आत्मनिर्भर दिवाली धमाका मेले में विद्यार्थियों ने दिखाई उद्यमिता और रचनात्मकता
भूमि पेडनेकर ने बताया कैसे बचपन में उन्होंने अक्षय कुमार के साथ काम करने का सपना किया साकार
27 अप्रैल 2026, मुंबई: आने वाले एपिसोड व्हील ऑफ फॉर्च्यून में, अपने बचपन को याद करते हुए भूमि पेडनेकर ने एक दिल छू लेने वाला किस्सा साझा किया कि कैसे उन्होंने अक्षय कुमार के साथ काम करने का सपना देखा और उसे साकार किया।
उस पल को याद करते हुए भूमि ने कहा, “मैं आपको एक किस्सा बताना चाहती हूं जो मैंने आपको पिछले 10 सालों से नहीं बताया है। जब मैं 10–12 साल की थी, मेरे सामने वाली अंडरकंस्ट्रक्शन बिल्डिंग में शूटिंग हो रही थी।” उन्होंने आगे जोड़ा, “मुझे याद है आप एक स्टंट कर रहे थे जिसमें बाइक से सीढ़ियों पर ऊपर जा रहे थे।” अक्षय ने तुरंत जवाब दिया, “उस पिक्चर का नाम ‘इंसाफ’ था, और हीरोइन थीं शिल्पा शेट्टी।”
भूमि ने आगे कहा, “तब मैंने वहीं खड़े होकर मन ही मन सोचा था कि मुझे एक्टर बनना है और काश मुझे कभी आपके साथ काम करने का मौका मिले।” उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “और वो मौका मुझे ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ में मिल गया।”
यह पल खूबसूरती से दिखाता है कि कैसे भूमि एक छोटी सी सपने देखने वाली बच्ची से उस मुकाम तक पहुंचीं, जहां उन्होंने अपने आइडल के साथ स्क्रीन शेयर की।
देखिए व्हील ऑफ फॉर्च्यून, सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर और स्ट्रीम करें सोनी लिव पर।


