- डॉ. शरद पंडित के अमृत महोत्सव पर पौधारोपण कार्यक्रम
- निहिलेंट ने एआई आधारित भावनाओं को पहचानने और भावनात्मक स्वास्थ्य बेहतर बनाने वाला ऐप nSEPIA लॉन्च किया
- Pan-India Superstar Shivarajkumar Unleashes His Fiercest Avatar Yet as the ‘Original Monster’; First Poster and Motion Poster Out Now
- पैन इंडिया सुपरस्टार शिवराजकुमार का अब तक का सबसे खूंखार अवतार ‘ओरिजिनल मॉन्स्टर’; पोस्टर और मोशन पोस्टर हुआ रिलीज
- Akshay Kumar-Vipul Amrutlal Shah reunite for alien thriller Samuk after 12 years
भूषण कुमार और गिप्पी ग्रेवाल की अगली फ़िल्म ‘डाका’ की शूटिंग का हुआ शुभारंभ!
पंजाबी फिल्म के निर्माण की अपनी घोषणा के बाद, भूषण कुमार की टी-सीरीज़ और पंजाबी गायक-अभिनेता गिप्पी ग्रेवाल की हम्बल मोशन पिक्चर्स के पहले संयुक्त प्रोडक्शन ‘डाका’ की शूटिंग आज से शुरू हो गयी है।
जट्ट जेम्स बॉन्ड के बाद, गिप्पी ग्रेवाल और ज़रीन खान डकैती पर आधारित इस फ़िल्म में एक बार फिर साथ में नज़र आएंगे। बलजीत सिंह देव द्वारा निर्देशित फ़िल्म “डाका” की शूटिंग आज से चंडीगढ़ में शुरू हो गयी है। बलजीत इससे पहले गिप्पी की ‘मंजे बिस्तरे’ का भी निर्देशन कर चुके है। फ़िल्म की कहानी स्वयं गिप्पी ग्रेवाल द्वारा लिखी है जबकि डायलॉग नरेश कथूरिया ने लिखे है।
भूषण कुमार ने अपने सोशल मीडिया पर पंजाबी गायक-अभिनेता गिप्पी ग्रेवाल के साथ सहयोग की खबर की घोषणा करते हुए लिखा,” Happy to announce that Gippy Paaji & I are jointly producing #Daaka which goes on floors today! @igippygrewal @zareen_khan @TSeries #HumbleMotionPictures #BaljitSinghDeo #KrishanKumar #RavneetKaurGrewal”
हाल ही में, फिल्म निर्माता ने कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे अभिनीत अपनी अगली फिल्म की घोषणा की थी। इसके अलावा, साल 2019 फिल्मों से भरा साल नज़र आ रहा है जहाँ भूषण कुमार की टी-सीरीज़ रूल ब्रेकर्स, बाटला हाउस, भारत, अर्जुन पटियाला, तानाजी, दे दे प्यार दे, कबीर सिंह इत्यादि जैसी फिल्मों के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है।
फिल्म “डाका” भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, गिप्पी ग्रेवाल और रणवीत कौर ग्रेवाल द्वारा निर्मित है।


