- एमबी एसोसिएट्स द्वारा इंदौर में “प्रॉम्प्ट से प्रोडक्टिविटी” पर एक दिवसीय व्यावहारिक एआई कार्यशाला का आयोजन
- द पार्क इंदौर के रेस्तराँ को मिले दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान
- TiE Global Summit 2026 to Bring Global Entrepreneurs and Investors to Indore
- टाई ग्लोबल समिट 2026: इंदौर में जुटेंगे दुनिया भर के उद्यमी और निवेशक
- Madhurima Tuli Gives Major Navratri Vibes in These Stunning Traditional Looks
भूषण कुमार और जुबिन नौटियाल लेकर आ रहे हैं एक नया हार्टब्रेकिंग सॉन्ग ‘वफा ना रास आई’, जिसमें नजर आ रहे हैं हिमांश कोहली, आरुषि निशंक और रोहित सुचांती
4 अरब से भी अधिक व्यूज और सभी तरह की स्टाइल्स में रिकॉर्ड तोड़ म्यूजिक के साथ, जुबिन नौटियाल एक इंडिपेंडेंट आर्टिस्ट के रूप में एक लम्बी उड़ान भर रहे हैं। दिल टूटने की भावना के साथ, जुबिन नौटियाल ने ‘तुझे कितना चाहें’, ‘दिल चाहते हो’, ‘मैं जिस दिन भुला दूँ’ और ‘लूट गए’ जैसे हिट सॉन्ग्स दिए हैं। इस सूची में अब आपके लिए एक और सॉन्ग जुड़ गया है। भूषण कुमार की टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत किए जा रहे इस सॉन्ग ‘वफा ना रास आई’ में प्रतिभाशाली हिमांशु कोहली, आरुषि निशंक और रोहित सुचांती अभिनय कर रहे हैं।
मीत ब्रदर्स द्वारा कम्पोज किया गया और रश्मि विराग के लिरिक्स के साथ, ‘वफा ना रास आई’ भावपूर्ण और उदासीन कहानी है, जो दर्द और विश्वासघात की दास्ताँ बयान करता है।
सुंदर और अद्भुत कश्मीर को कैप्चर करते हुए, निर्देशक आशीष पंडा ने अपनी कहानी के साथ इस स्थान का सार मिश्रित किया है, जो कि इस सोलफुल ट्रैक को और अधिक बेमिसाल बनाने का माध्यम बन गया है। भूषण कुमार कहते हैं, “वफा ना रास आई मूल रूप से एक बहुत ही शुद्ध और सरल गीत है। इसकी सुंदरता इसकी सादगी में निहित है और दर्द तथा भावनाओं को व्यक्त करने के लिए जुबिन नौटियाल से बेहतर कौन हो सकता है, जो गीत के माध्यम से इसे बयान करने की बेहतरीन कोशिश कर रहे हैं।”
‘वफा ना रास आई’ को 23 अप्रैल को टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा।


