- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
भूषण कुमार की आदिपुरुष को मिली मुहूर्त की तारीख; 19 जनवरी से शुरू हुआ मोशन कैप्चर
प्रभास और सैफ अली खान अभिनीत महान कलाकृति आदिपुरुष का मोशन कैप्चर 19 जनवरी 2021 से शुरू हो चुका है।
इस पर बात करते हुए, भूषण कुमार कहते हैं, “टी-सीरीज में, हमने हमेशा नए विचारों और अवधारणाओं को प्रोत्साहित किया है और यह अत्याधुनिक तकनीक के साथ मिलकर फिल्म निर्माण के भविष्य का मार्ग प्रशस्त करता है। ओम और उनकी टीम आमतौर पर अंतरराष्ट्रीय सिनेमा में उपयोग की जाने वाली नवीनतम तकनीक के साथ आदिपुरुष की दुनिया का निर्माण कर रहे हैं, लेकिन पहली बार भारतीय फिल्म निर्माण में इसका विस्तार किया जाएगा। हमें अपनी ऑडियंस के लिए आदिपुरुष को लाने पर गर्व है।”
प्रोड्यूसर प्रसाद सुतार कहते हैं, “रियल-टाइम टेक्नोलॉजी के साथ संयुक्त रूप से हाई-एंड विजुअल इफेक्ट्स आमतौर पर इंटरनेशनल फिल्म्स में उपयोग किए जाते हैं और ये हमेशा फिल्ममेकर्स को अपनी कहानी बयान करने में मदद करते हैं। आदिपुरुष की दुनिया बनाने और महाकाव्य कहानी बताने के लिए हम एक साथ काम कर रहे हैं। आदिपुरुष हम सभी के लिए एक बहुत बड़ा मिशन है और हम भूषणजी के साथ इस यात्रा को शुरू करने के लिए उत्सुक हैं।”
फिल्म को टी-सीरीज के भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और रेट्रोफाइल्स के ओम राउत, प्रसाद सुतार और राजेश नायर द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। 2 फरवरी 2021 को आदिपुरुष की मुहूर्त के रूप में शूटिंग की जाएगी।


