- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
भूषण कुमार का नया लव सॉन्ग ‘तो आ गए हम’ हुआ लॉन्च
मिथून और जुबिन नौटियाल के साथ संजीदा शेख लगा रही हैं सॉन्ग में चार चाँद
कंपोजर-सिंगर मिथुन और जुबिन नौटियाल की सफल जोड़ी भूषण कुमार की टी-सीरीज के एक नए सॉन्ग- तो आ गए हम के माध्यम से एक साथ वापस आ रही है। कबीर सिंह के ब्लॉकबस्टर हिट ‘तुझे कितना चाहें’ की डिलीवरी के बाद, सईद कादरी द्वारा लिखा गया एक और लव सॉन्ग आपके लिए तैयार है।
मिथून के सुंदर और आकर्षक संगीत के साथ, कादरी के दिल छू लेने वाले लिरिक्स और जुबिन की भावपूर्ण आवाज, ‘तो आ गए हम’ एक लव स्टोरी के सम्पूर्ण अवयवों के साथ सामने आ रही है। आशीष पांडा द्वारा डायरेक्ट किए गए खूबसूरत म्यूजिक वीडियो की शूटिंग राजस्थान के खूबसूरत स्थानों पर की गई है, जिसमें मिथुन और जुबिन के साथ संजिदा शेख भी नजर आ रही हैं, जो इस लव सॉन्ग में चार चाँद लगा रही हैं। यह सॉन्ग ऑडियंस के दिलों को लुभाने के लिए तैयार है।
भूषण कुमार कहते हैं, “हमें खुशी है कि हमने अपनी ऑडियंस को कई आइकॉनिक लव सॉन्ग्स दिए हैं, और अब इस लिस्ट में ‘तो आ गए हम’ भी शामिल हो गया है। जब म्यूजिक के लिए समान जुनून के साथ म्यूजिक आर्टिस्ट्स एक साथ आते हैं, तो तालमेल भी बेहतरीन होता है और ‘तो आ गए हम’ जैसा सॉन्ग तैयार होता है। जुबिन की आत्मीय आवाज, मिथुन का दिल छु लेने वाला कम्पोजिशन और सईद कादरी के लिरिक्स ने इसे एक बेहद सुंदर लव सॉन्ग बनाया है। मुझे विश्वास है कि ऑडियंस को यह सॉन्ग बेहद पसंद आएगा।”
अपने एक और आत्मीय कम्पोजिशन के बारे में बात करते हुए मिथुन कहते हैं, “मेरे लिए म्यूजिक कहानी कहने का तरीका है। ‘तो आ गए हम’ एक ऐसा ही ट्रैक है, जिसमें कादरी साहब ने बेहद सुंदर लिरिक्स दिए हैं। जुबिन नौटियाल और सईद कादरी के साथ मेरा सहयोग प्रेम और आत्मा का है।”
मिथून के साथ एक बार फिर काम करने पर जुबिन नौटियाल कहते हैं, “मिथुन के साथ काम करना हमेशा अद्भुत रहा है। ‘तुझे कितना चाहें’ एक कल्ट लव सॉन्ग बन गया है और मुझे आशा है कि ऑडियंस इस सॉन्ग को बेहद पसंद करेगी। वास्तव में इस टीम के साथ काम करना एक सपना था, क्योंकि इसमें मेरे सभी पसंदीदा लोग शामिल हैं।”
एक्ट्रेस संजिदा शेख कहती हैं, “जब टीम ने मुझे सॉन्ग सुनाया, तो इसके कम्पोजिशन ने मुझे मंत्रमुग्ध कर दिया। मिथुन और जुबिन ने सॉन्ग के साथ एक खूबसूरत दुनिया बनाई है और मुझे खुशी है कि मैं इस म्यूजिक वीडियो का हिस्सा हूँ।”
डायरेक्टर आशीष पांडा, जिन्होंने टी-सीरीज के साथ कई रोमांटिक वीडियोज दिए हैं, कहते हैं, “जब यह सॉन्ग मुझे दिया गया था, तो इसे लेकर मेरे दिमाग में एक बेहद खूबसूरत लव स्टोरी पनप रही थी, और मैंने इन्हीं कल्पनाओं को एक सिंपल लव स्टोरी के रूप में रखने की कोशिश की है। जुबिन के साथ काम करने में मुझे हमेशा ही खुशी होती है, मिथुन व्यक्ति के रूप में रत्न हैं, जबकि संजीदा सेट पर मजेदार और आसान भूमिका निभाती हैं। एक डायरेक्टर के रूप में मेरे लिए ऐसे टैलेंटेड आर्टिस्ट्स के साथ काम करना बेहद संतोषजनक रहा है।”
‘तो आ गए हम’ टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।


