- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
भूषण कुमार की टी-सीरीज़ का ‘इश्क में’ हुआ रिलीज़; सचेत टंडन के गायन के साथ सनी कौशल और सहर बम्बा आ रहे हैं नज़र
यह सॉन्ग प्यार और ईर्ष्या की कहानी बयान करता है, जिसे मीत ब्रदर्स द्वारा कंपोज़ किया गाया है।
भूषण कुमार टी-सीरीज़ और सिंगर सचेत टंडन ने कबीर सिंह एल्बम के माध्यम से सभी का दिल छू लिया था। इस एल्बम के साथ दोनों ही संगीत की दुनिया में जादू बिखेरने का प्रत्यक्ष माध्यम बन गए हैं। मीत ब्रदर्स और टी-सीरीज़ ने ‘इश्क में’ के माध्यम से दमदार वापसी की है। यह सॉन्ग प्यार और ईर्ष्या का बखान करता है, जिसमें सनी कौशल और सहर बम्बा अभिनय करते नज़र आ रहे हैं। इस सॉन्ग को कुमार द्वारा लिखा गया है, जो प्यार और दिल टूटने की कहानी से भरा हुआ है। सॉन्ग रॉक और कव्वाली का एक बेहतरीन मिश्रण है।
बी टुगेदर द्वारा निर्देशित इस सॉन्ग में सनी और सहर पहली बार एक साथ आ रहे हैं, जो दर्शकों को भावनाओं के बवंडर में ले जाने और अंत तक उन्हें बांधे रखने का वादा करते हैं।
भूषण कुमार कहते हैं, “प्यार इंसान की हर तरह की भावनाओं को बाहर ला सकता है, और ‘इश्क में’ में इन्हीं भावनाओं से अवगत कराया गया है। सचेत टंडन की आवाज़ और मीत ब्रदर्स का कम्पोज़िशन बहुत ही खूबसूरत है, और सनी कौशल और सहर बम्बा अपनी परफॉरमेंस से इसे एक अलग स्तर पर ले गए हैं।”
सनी कौशल कहते हैं, “म्यूजिक एक ऐसी चीज है, जिसके बारे में मैं हमेशा से भावुक रहा हूँ। इसलिए मैं ‘इश्क में’ में काम करने के लिए उत्साहित था। सचेत ने ट्रैक पर बहुत ही उम्दा काम किया है और मीत ब्रदर्स का कम्पोज़िशन आपके ज़हन में उतर जाएगा। यह पहली बार है जब सहर और मैं स्क्रीन शेयर कर रहे हैं और मैं उम्मीद करता हूँ कि दर्शकों को हमारी कैमिस्ट्री पसंद आएगी।”
सहर बम्बा कहती हैं, “यह मेरे लिए ड्रीम प्रोजेक्ट था, क्योंकि यह मेरा पहला म्यूजिक वीडियो था, वह भी टी-सीरीज़ के साथ सचेत टंडन के ट्रैक में। सनी और मैंने पहली बार साथ काम किया है, जो कि एक बेहतरीन अनुभव है।”
सचेत टंडन कहते हैं, “ईर्ष्या एक बहुत ही स्वाभाविक भावना है, जो प्यार से जुड़ी होती है, और ‘इश्क में’ उसे सम्पूर्ण तरीके से दर्शाता है। भूषण सर और मीत ब्रदर्स के साथ काम करना मेरे लिए बहुत अच्छा अनुभव रहा और मैं उम्मीद करता हूँ कि दर्शकों को यह सॉन्ग पसंद आएगा।”
मीत ब्रदर्स के कम्पोज़र्स कहते हैं, “इस सॉन्ग में कुमार के लिरिक्स दिल छू लेने वाले हैं, जिन्होंने इस सॉन्ग में जान डाल दी है। टी-सीरीज़ के साथ काम करना हमेशा ही एक सुखद अनुभव होता है और जब उदासीन धुन की बात होती है, तब सचेत टंडन का नाम हमेशा ही प्रखर होता है।”
भूषण कुमार टी-सीरीज़ के ‘इश्क में’ को मीत ब्रदर्स द्वारा कम्पोज़ किया गया है, जिसमें सचेत टंडन ने आवाज़ दी है। सॉन्ग को टी-सीरीज़ यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया जा चुका है।


