- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट अविनाश मिश्रा की नई शुरुआत, बालाजी के यूट्यूब शो ‘प्यार से बंधे रिश्ते’ में बने लीड
‘बिग बॉस 18’ से दर्शकों का दिल जीतने वाले अविनाश मिश्रा अब अपने अगले प्रोजेक्ट के साथ वापसी करने जा रहे हैं। वे बालाजी टेलीफिल्म्स के पहले लॉन्ग-फॉर्मेट यूट्यूब ओरिजिनल शो ‘प्यार से बंधे रिश्ते’ में मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। यह ना सिर्फ उनका पहला डिजिटल शो होगा, बल्कि बालाजी टेलीफिल्म्स के लिए भी यूट्यूब ओरिजिनल्स की दुनिया में एक नया अध्याय होगा।
शो में अविनाश ‘रेयांश’ नामक किरदार निभा रहे हैं, जो बहुत ही गहरा और आकर्षक किरदार है। हाल ही में जारी हुए पहले पोस्टर में अविनाश का नया लुक सामने आया है, जिसमें वे व्हाइट टी-शर्ट और नेवी ब्लू ब्लेज़र में नजर आ रहे हैं। नीट हेयरस्टाइल, ग्रूम की हुई दाढ़ी और स्मार्ट वॉच उनके पूरे लुक को और निखार रही है। ब्लेज़र को एडजस्ट करते हुए उनकी पोज़, उनके आत्मविश्वास और परिपक्वता की झलक देती है।
अविनाश मिश्रा ने कहा,“बिग बॉस के बाद मैं एक ऐसे प्रोजेक्ट का इंतज़ार कर रहा था जिससे मैं फिर अपनें ने दर्शकों से जुड़ सकूं। ‘प्यार से बंधे रिश्ते’ वही खास प्रोजेक्ट है। बालाजी टेलीफिल्म्स ने मुझ पर जो विश्वास दिखाया, उसके लिए मैं आभारी हूं। यह मेरे लिए भी एक नया अनुभव है -टीवी और म्यूज़िक वीडियोज़ तो किए हैं, लेकिन यूट्यूब पर स्ट्रीम होने वाला एक फुल-फ्लेज्ड शो पहली बार कर रहा हूँ। रेयांश एक ऐसा किरदार है, जिसमें भावनाओं की गहराई है और उससे मेरा एक खास कनेक्शन बन गया है। उम्मीद करता हूँ कि दर्शकों से भी उसे उतना ही प्यार मिलेगा।”
शो की दो प्रमुख महिला भूमिकाओं के रूप में श्रद्धा सुर्वे (काव्या का किरदार) और दिपाली शर्मा (सांची का किरदार) का फर्स्ट लुक भी सामने आया है। शो का टाइटल ‘प्यार से बंधे रिश्ते’ साफ़ संकेत देता है कि इसकी कहानी रिश्तों की भावनात्मक जटिलताओं और रोमांस के अलग-अलग पहलुओं को छूने वाली है। अब देखना दिलचस्प होगा कि काव्या और सांची में से किसके साथ रेयांश का रिश्ता आगे बढ़ेगा जो इस डिजिटल रोमांटिक ड्रामा को और भी रहस्यमयी बना देता है।
‘प्यार से बंधे रिश्ते’ जल्द ही यूट्यूब पर स्ट्रीमिंग के लिए तैयार है।


