- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
साल की सबसे बड़ी डांस मूवी सफलता 0 KM का टीज़र हुआ रिलीज़
‘सफलता 0 KM’ गुजराती सिनेमा में पहली डांस आधारित फ़िल्म है और ये साल की सबसे बड़ी डांस फ़िल्म के रूप में उभर ने वाली है । इसी के साथ मूवी के डायरेक्टर प्रोड्यूसर और कई एक्टर्स ढॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। निर्देशक अक्षय याग्निक, निर्माता पिनल पटेल और अभिनेता-डांसर धर्मेश येलंदे इस फ़िल्म से डेब्यू कर रहे हैं।
फ़िल्म का टीज़र आपको अपने पैरों पर थिरकने पर मजबूर कर देगा। हालांकि यह फ़िल्म की सिर्फ एक छोटी सी झलक है, लेकिन अभी कहने को बहुत कुछ बाकी है। धर्मेश अपनी भूमिका के साथ पूरा न्याय करते हुए नज़र आ रहे हैं क्योंकि वास्तविक जीवन में भी वह बेहद भावुक रूप से डांस से जुड़े हैं।
निर्देशक अक्षय याग्निक ने फ़िल्म में एक दिलचस्प अंतर्दृष्टि प्रदान की, जैसा कि उन्होंने कहा “यह फ़िल्म आंशिक रूप से मेरे अपने जीवन की यात्रा से प्रेरित है, जिसमें कुछ तत्वों की कल्पना की गई है। शुरुआत से ही मैं हमेशा शौर्य मेहता की भूमिका के लिए धर्मेश येलंदे को कास्ट करना चाहता था। ”
हम सभी जानते हैं कि ज़िन्दगी के जिस पड़ाव पर धर्मेश अभी हैं वहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने काफी संघर्ष किया है। उनके संघर्ष की यह यात्रा बेशक ही फ़िल्म के किरदार के साथ न्याय करेगी। उनकी असल ज़िंदगी की मेहनत फ़िल्म में देखने को मिलेगी।
टीज़र इस डायलॉग के साथ शुरू होता है, “मुझे नही पता कि यह नृत्य मेरे जीवन को बनाएगा या बर्बाद करेगा”। जिससे पता चल रहा है कि डांस के लिए अपना सब कुछ जोखिम में डाला गया है। डांस के पीछे पागलपन और दीवानगी की यात्रा दिखाई देती है। यह निश्चित रूप से उन सभी डांस प्रेमियों और हर वर्ग के लोगों के लिए एक प्रेरणादायक कहानी होने जा रही है।
फ़िल्म न केवल डांस से भरी हुई है, बल्कि इसमें इमोशन्स की भरमार है। इस फ़िल्म में डांस के कुछ नए फॉर्म दिखाए गए हैं, जो यक़ीनन ही आपको आकर्षित करेंगे और डांस का एक नया पड़ाव सेट करेंगे।
संगीत निर्देशक विरल और लवन ने इस फ़िल्म की गरिमा को देखते हुए संगीत पर बहुत ही बारीकी से काम किया है और उनके नेतृत्व में बना संगीत बहुत ही काबिल-ए-तारीफ है। कहा ये भी जा रहा है कि इस मूवी के कुछ गीत साल के सबसे बड़े चार्टबस्टर साबित हो सकते हैं।
इस फिल्म को अक्षय याग्निक ने डायरेक्ट किया है और पीनल पटेल ने अपने प्रोडक्शन हाउस RZ Entertainment के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में धर्मेश येलंदे के अलावा निकुंज मोदी, मनीषा ठक्कर, शिवानी जोशी, तरुण निहलानी, शिवानी पटेल, धर्मेश व्यास, कुरुष देबू, उदय मोदी, पौरवी जोशी और शिवम तिवारी जैसे अन्य कलाकार भी नज़र आएंगे। ये मूवी 14 फरवरी 2020 को रिलीज हो रही है।


