- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
#BigNewWagonR में है ज्यादा जगह, आराम और शक्तिशाली प्रदर्शन
भरोसे के साथ करें ड्राइवः मारुति सुजुकी की #BigNewWagonR में है मजबूत रुख, ठोस डिजाइन, ज्यादा जगह, आराम और शक्तिशाली प्रदर्शन
एक दशक से भी अधिक समय से, वैगन आर है भारत की शीर्ष-5 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में शामिल
मारुति सुजुकी इंडिया ने आज तीसरी पीढ़ी की वैगन आर को लॉन्च किया। बड़ी नई वैगन आर ग्राहकों को अपने बोल्ड डिजाइन, ज्यादा जगह, आराम, अगली पीढ़ी के इंफोटेनमेंट सिस्टम और उन्नत के-सीरीज इंजन के साथ शानदार ईंधन दक्षता और ड्राइविंग आनंद प्रदान करने के लिए तैयार है। एक वास्तविक टॉल बॉय, बड़ी नई वैगन आर में व्यापक रुख के साथ एक मजबूत बॉडी लैंग्वेज है, जो इसे बहुत ही आकर्षक बनाती है।
बड़ी नई वैगन आर को 5वीं पीढ़ी के भ्म्।त्ज्म्ब्ज् प्लेटफॉर्म पर विकसित और निर्मित किया गया है। यह प्लेटफॉर्म क्रैश एनर्जी के प्रभाव और प्रसार को प्रभावी ढंग से अवशोषित करने के जरिये यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाता है और अधिक स्थिरता सुनिश्चित करता है। 40 प्रतिशत अधिक लचीली स्टील बेहतर मजबूती, सुरक्षा, कठोरता और एनवीएच (शोर, कंपन और कठोरता) प्रदान करती है।
पहले से परखे गए 1.0 लीटर इंजन के अलावा, बड़ी नई वैगन आर एक मजबूत 1.2 लीटर इंजन के साथ आती है जो शक्तिशाली प्रदर्शन प्रदान करता है।
बड़ी नई वैगर आर दोनों इंजन विकल्पों के लिए उत्कृष्ट ईंधन क्षमता प्रदान करती हैः 1.2 लीटर वेरिएंट के लिए 21.5 किमी/लीटर और 1.0 लीटर वेरिएंट के लिए 22.5 किमी/लीटर, जो वर्तमान में मौजूद मॉडल की तुलना में लगभग 10 प्रतिशत ज्यादा है।
ग्राहकों के लिए बड़ी नई वैगर आर को पेश करते हुए, मारुति सुजुकी इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी, श्री केनिची अयूकावा ने कहा, “हम अपने सबसे सफल मॉडल्स में से एक की नई पीढ़ी को पेश करते हुए काफी खुश हैं – पिछले कई वर्षों में वैगनआर 22 लाख से अधिक परिवारों की पसंद बन गई है। हमें पूरा भरोसा है कि नई वैगनआर अपनी पूर्ण नई मजबूत डिजाइन, विशाल इंटीरियर्स, स्मार्टप्ले स्टूडियो, मजबूत भ्म्।त्ज्म्ब्ज् प्लेटफॉर्म और ऑटो गियर शिफ्ट (एजीएस) टेक्नोलॉजी के साथ कई और भारतीय परिवारों की पसंद बनेगी।”
मारुति सुजुकी और इसके भागीदारों ने बड़ी नई वैगन आर के के विकास पर लगभग 670 करोड़ रुपए का निवेश किया है।

वैगन आर अपने यात्रियों से अधिक बेहतर सुरक्षा का वादा करती है। अधिक लचीली स्टील के उपयोग से समग्र सुरक्षा, कठोरता और एनवीएच (शोर, कंपन और कठोरता) प्रदर्शन को सुधारने में मदद मिली है। सुरक्षा फीचर्स में ड्राइवर एयरबैग, ईबीडी (इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन) के साथ एबीएस (एंटीलॉक ब्रेकिंग सिस्टम), फ्रंट सीट बेल्ट रिमाइंडर, स्पीड अलर्ट सिस्टम और रियर पार्किंग सेंसर्स सभी वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड हैं। पूरी तरह से नई वैगन आर ऑफसेट, साइड क्रैश और पेडेस्ट्रियन मानदंडों सहित सभी नियमों को पूरा करती है।
नई पीढ़ी के कनेक्टेड उपभोक्ताओं के लिए, नई वैगन आर अगली पीढ़ी के स्मार्ट प्ले स्टूडियो इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ आती है। स्मार्ट प्ले स्टूडियो एक 17.78 सेमी टच इंफोटेनमेंट सिस्टम है, जो स्मार्टफोन, वाहन और क्लाउ-आधारित सेवाओं का सम्मिश्रण है, जो आनंददायक ड्राइविंग अनुभव प्रदान करता है। इसका इंटरफेस वाइब्रेंट और कस्टोमाइसेबल है। अपने पसंदीदा संगीत को सुनने के अलावा आप समाचार सुन सकते हैं, मौसम की ताजा जानकारी हासिल कर सकते हैं और अपने आसपास भोजनालयों का पता लगा सकते हैं।
1999 में अपनी लॉन्चिंग से अब तक वैगन आर के 22 लाख से अधिक खुशहाल उपभोक्ता हैं और इनमें से लगभग आधे उपभोक्ताओं की यह पहली कार है। मारुति सुजुकी की प्रतिष्ठित कार भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली शीर्ष-5 कारों की सूची में पिछले दो दशकों से शामिल है।


