- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
बिरला सेल्युलोज़ के ‘लिवा’ ब्रांड ने सूरत में किया अपने नए एलएपीएफ (LAPF) स्टूडियो का उद्घाटन
• देश के टैक्सटाइल हब में फ्लूइड फैशन का प्रवेश
सोमवार, जून 6, 2022। सस्टेनेबल फाइबर्स के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर अग्रणी आदित्य बिरला ग्रुप निरन्तर नई ऊंचाइयों को छू रहा है। प्रगति के नए आयामों की ओर बढ़ते हुए बिरला सेल्यूलोज के प्रीमियर फैशन इंग्रीडिएंट ब्रांड ‘लिवा’ ने सोमवार (आज) सूरत में एक अत्याधुनिक लिवा एक्रीडिएटेड पार्टनर फोरम (LAPF) स्टूडियो का उद्घाटन किया। यह स्टूडियो क्षेत्र में बढ़ती टैक्सटाइल और क्लोदिंग की मांग की पूर्ति करेगा।
आदित्य बिरला ग्रुप के पल्प और फाइबर व्यवसाय के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर, श्री रजनीकांत सबनवीस ने बताया-‘सूरत, देश के टैक्सटाइल हब के रूप में पहचान रखता है। साथ ही यह देश मे MMF (मैन मेड फाइबर) आधारित टैक्सटाइल का सबसे बड़ा सेंटर है।’ उन्होंने आगे बताया-*’LAPF स्टूडियो मैन मेड सेल्यूलोज़िक फाइबर्स के लिए एक वन-स्टॉप कस्टमर एक्सपीरियंस सेंटर की तरह सेवाएं देते हैं। यहां कस्टमर को सोर्सिंग सपोर्ट से लेकर टेक्निकल असिस्टेंस, प्रोडक्ट इनोवेशन्स और मार्केटिंग सॉल्यूशन्स तक सब उपलब्ध होगा।’
‘श्री सबनवीस ने आगे कहा-‘दुनियाभर में, टैक्सटाइल उद्योग सस्टेनेबल फाइबर्स को अपनाने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। मैन मेड सेल्युलोसिक फाइबर्स सस्टेनेबल फाइबर्स की इस यात्रा का नेतृत्वकर्ता है। बिरला सेल्यूलोज ने फाइबर्स और मैन्यूफैक्चरिंग दोनों ही स्तरों पर निरन्तर इनोवेशन के साथ इस क्षेत्र में तेजी से जगह बनाई है। नोएडा, न्यूयॉर्क, तिरुपुर, बन्दंग और जयपुर के बाद यह हमारा छठा स्टूडियो है और यह हमारे व्यवसाय का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। हम इन स्टूडियो का प्रयोग अपने सहयोगियों के साथ मिलकर काम करने और दुनियाभर के खरीदारों के समक्ष अपना कलेक्शन प्रस्तुत करने के लिए करते हैं।’
209-212, माइलस्टोन कैनाल पॉइंट, कैनाल रॉड, सूरत पर स्थित यह LAPF स्टूडियो, 150 से भी ज्यादा LAPF पार्टनर्स द्वारा 2500 से भी अधिक विस्कोज़, लिवा इको, लिवा रिवाईवा, बिरला मॉडल, एक्सेल और स्पन शेड्स आधारित फैब्रिक इनोवेशन का प्रदर्शन करेगा। प्रदर्शन में, बुने हुए (वुवन), निटेड, ग्रेज (सीधे लूम या निटिंग मशीन से निकला बिना फिनिशिंग का फैब्रिक) और फिनिश्ड फैब्रिक आदि फैब्रिक कलेक्शन की विस्तृत रेंज उपलब्ध रहेगी। टेक्निकल स्पेसिफिकेशन के साथ ही उत्पाद तक पहुंचने के लिए आवश्यक सभी विवरण प्रदर्शन के दौरान उपलब्ध करवाए जाएंगे।

लिवा का इसके इन-हाउस डिजाइनर्स द्वारा खासतौर पर तैयार किया गया सीजनल कलेक्शन भी स्टूडियो में प्रदर्शित किया जाएगा, ताकि और अधिक रचनात्मक्ता की प्रेरणा मिले और इसकी समझ रखने वाले ग्राहकों की अपेक्षाओं पर यह खरा उतर सके।
इस उद्घाटन अवसर पर विभिन्न ट्रेड एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ ही 300 से अधिक आमंत्रित स्थानीय और दूसरे स्थानों से आये LAPF सहयोगियों, ट्रेड/हब पार्टनर्स, फैब्रिक खरीदार, सूरत और इसके आस पास के डिजाइनर्स तथा ग्रेसिम उद्योग के उच्चाधिकारियों ने उपस्थित रहकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
श्री सबनवीस ने इस अवसर पर उदबोधन में कहा-‘आज का ग्राहक बहुत सतर्क और परखकर चीजें खरीदने वाला हो गया है और टैक्सटाइल में उठने वाली मांग अनुपातहीन तरीके से बढ़ रही है। इसके कारण व्यवसाय को अपने कदमों को आगे बढ़ाना जरूरी हो गया है। लिवा में हम हमेशा से उद्योग में परिवर्तन लाने के मामले में अग्रणी रहे हैं, जिसका एक प्रत्यक्ष उदाहरण इस स्टूडियो का शुभारंभ है, जो कि पूरे गुजरात क्लस्टर को फायदा देगा और पूरी दुनिया के सामने मैन मेड सेल्युलोसिक फाइबर आधारित टैक्सटाइल के लिए नए दरवाजे भी खोलेगा।’
ग्रेसिम इंडस्ट्रीज का बिरला सेल्यूलोज सम्पूर्ण वैल्यू चेन, अर्थात बुनकर, फैब्रिकेटर्स, प्रोसेसर्स और कपड़ा बनाने वाले आदि के साथ मिलकर काम करेगा, ताकि बिरला सेल्यूलोज फाइबर को विभिन्न कामों की वैरायटी के हिसाब से और समृद्ध बनाया जा सके। इसके साथ ही ग्रेसिम ब्रांड लिवा में भी निवेश कर रहा है, ताकि इसके विस्कोज़ के लिए एक उम्मीद से भरपूर मात्रा को रचने में मदद मिल सके। इस सबने पूरी फाइबर बास्केट में विस्कोज़ के अधिकार क्षेत्र को भारत मे 2015 के 4 प्रतिशत की तुलना में बढ़ाकर 6.3 प्रतिशत कर दिया है।


