- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वाधान में बांटे गए जरूरतमंदों को कंबल एवं गरम कपड़े
इंदौर. गरीबों, असहायों और दिव्यांगों की सेवा ही सच्ची भक्ति है। इनके चेहरे पर मुस्कान ईश्वर के प्रसन्न होने का सूचक है। हमारे धर्म और पुराण बताते हैं कि दान करना सबसे पुनीत कार्य है।
नए साल की शुरुआत दान से करने के उद्देश्य से अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वाधान में जरूरतमंदों को कंबल एवं गरम कपड़े बांटे गए। आने वाले दिनों में ठंड के कम होने तक यह कार्यक्रम जारी रहेगा। महासभा समय समय पर अपने साथियों की मदद से हैसियत अनुसार दान के कार्य करती रहती है।
इस बारे में भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश महामंत्री बॉबी सिंह परिहार ने बताया कि “क्षेत्र में पड़ रही ठिठुरन भरी ठंड के चलते हमने इस वर्ष भी जरूरतमंदों को वस्त्र दान करने की परंपरा को जारी रखा है। शीर्ष नेतृत्व आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर हरिवंश सिंह प्रताप गढ़ (पूर्व सांसद) वरिष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष( युवा) डा भागवत सिंह राजपूत प्रदेश अध्यक्ष पृथ्वी राज चोहान जी निर्देशानुसार समस्त प्रदेशों में कंबल वितरण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर राकेश पहलवान बगाना, विजय सिंह तंवर बगाना, रघुवीर परिहार बगाना, पंकज परिहार बगाना, रविराज मावला खेड़ी, कृष्णपाल मावला खेड़ी, गब्बर सिंह राठौड़ पंच डेरिया, राघवेंद्र चौहान पंच डेरिया, महेंद्र सिंह राठौड़ पंचडेरिया, कृष्णा सिंह चावड़ा पालाखेड़ी, नितिन सिंह चावड़ा पालाखेड़ी, राहुल सिंह चावड़ा पालाखेड़ी, यशवंत बना निगनोटी, करण सिंह चौहान ऊपडी, सागर राजपूत बड़ोदिया खान, कमल राजपूत बड़ोदिया खान, अरुण सिंह भाटी चित्तौड़ा, युवराज सिंह भाटी चित्तौड़ा, विजेंद्र सिंह भाटी चित्तौड़ा, राहुल सिंह महाराज खेड़ी, राहुल सिंह चौहान काकरिया की उपस्थिति सार्थक रही l


