- एमबी एसोसिएट्स द्वारा इंदौर में “प्रॉम्प्ट से प्रोडक्टिविटी” पर एक दिवसीय व्यावहारिक एआई कार्यशाला का आयोजन
- द पार्क इंदौर के रेस्तराँ को मिले दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान
- TiE Global Summit 2026 to Bring Global Entrepreneurs and Investors to Indore
- टाई ग्लोबल समिट 2026: इंदौर में जुटेंगे दुनिया भर के उद्यमी और निवेशक
- Madhurima Tuli Gives Major Navratri Vibes in These Stunning Traditional Looks
द कपिल शर्मा शो में दिखेगा ब्लॉकबस्टर सिंगर्स बादशाह और सुखबीर का जलवा
मुम्बई : द कपिल शर्मा शो में इस वीकेंड जाने-माने सिंगर्स बादशाह और सुखबीर अपनी जोरदार सिंगिंग और स्वैग के साथ मंच पर धूम मचाने जा रहे हैं! उनकी शानदार मौजूदगी में इस शो में ढेर सारी मस्ती, हंसी-मजाक और फनी एक्ट्स देखने को मिलेंगे, जो दर्शकों को जमकर गुदगुदाएंगे।
इस मौके पर होस्ट कपिल शर्मा इन दोनों गायकों से उनके करियर के सफर के साथ-साथ उनके अनुभवों और उनकी जिंदगी के कुछ दिलचस्प किस्सों के बारे में भी जानेंगे। बादशाह और सुखबीर ने बहुत-से ब्लॉकबस्टर गाने गाए हैं, जिन्हें दर्शकों ने अपना प्यार दिया और खूब पसंद किया है।
तो इस वीकेंड आप भी बादशाह, सुखबीर, कपिल शर्मा और द कपिल शर्मा शो के सभी कलाकारों को गाते, परफॉर्म करते और सेट पर मस्ती का माहौल जगाते हुए जरूर देखिए।


