- CBM India Launches Three-Year Initiative to Train 240 Grassroots Rehabilitation Workers
- Shakti Pumps Brings Made-in-India Solar and Pumping Solutions to the Global Stage at Big 5 Global 2026
- टाईरन ट्रैवल मार्केटिंग ने मल्टी-सिटी ट्रेड रोडशो के साथ पूरे भारत में रॉयल कैरेबियन इंटरनेशनल का विस्तार किया
- TIRUN Travel Marketing Takes Royal Caribbean International Across India With Multi-City Trade Roadshows
- रेज फाइनेंशियल सर्विसेज ने लॉन्च किया ट्रेडिंगचार्ट्स: भारतीय ट्रेडर्स और निवेशकों के लिए नए सिरे से तैयार एआई आधारित चार्टिंग प्लेटफॉर्म
ब्लॉसम कोचर अरोमा मैजिक द्वारा लांच की गई नई हीना, बालों को रंगने का सबसे प्राकृतिक तरीका
प्रीमियम अरोमा थेरेपी स्किन केयर ब्रांड ब्लॉसम कोचर ने हाल ही में हीना लॉन्च किया है। पूर्णतः प्राकृतिक तत्वों से बनी इस हीना में हरी चाय की पत्ती और शिकाकाई है, जो बालों का झड़ना कम करने, बालों की जड़ों को मजबूत बनाने, बालों को सौम्य तरीके से प्राकृतिक रंग देने और कंडीशनर के रूप में भी काम करता है।
यह पीपीडी, पैराबेन्स, रेसोसिनोल, कृत्रिम रंग, कठोर रसायन, धातु लवण, जीएमओ, अमोनिया और पेरोक्साइड से मुक्त है। इस प्राकृतिक हेयर कलर को एलोवेरा की पत्ती, मेथी, वनस्पति सामग्री, हिबिस्कस पाउडर और जड़ी-बूटियों के साथ मिश्रित किया जाता है जो बालों को नमी, चमक बरक़रार रखने के साथ ही लंबे समय तक कंडीशनिंग प्रदान करते हैं।
ब्लॉसम कोचर ग्रुप ऑफ़ कंपनीज़ की चेयरपर्सन डॉ. ब्लॉसम कोचर ने कहा, “मैं एक ऐसे उत्पाद को लॉन्च करने के लिए तैयार हूं, जिसमें नेचुरल टच है और यह निश्चित रूप से हर घर की जरुरत है। हमारा मेंहदी रसायनों से मुक्त है और नियमित रूप से बालों को झड़ने से रोकती है और उन्हें एक हेल्दी लुक देती है।


