- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
ब्लू डार्ट ने कोविड-19 के खिलाफ राष्ट्र के संघर्ष में कंधे से कंधा मिलाते हुए अपना विशिष्ट तापमान नियंत्रित लॉजिस्टिक्स (टीसीएल) समाधान सुदृढ़ किया
फिलहाल लाइफ साइंसेज, हेल्थकेयर और क्लीनिकल परीक्षण क्षेत्रों के लिए सशक्त आपूर्ति श्रृंखला समाधान उपलब्ध करा रहा है।
मुंबई. भारत के प्रमुख एक्सप्रेस लॉजिस्टिक्स सेवा प्रदाता और ड्यूश पोस्ट डीएचएल ग्रुप (डीपीडीएचएल) के अंग, ब्लू डार्ट वैश्विक महामारी का मुकाबला करने के लिए आपूर्ति श्रृंखला को बेहतर बनाने और समय पर चिकित्सीय सामग्रियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में अपने पूर्व-विद्यमान विशिष्ट तापमान नियंत्रित लॉजिस्टिक्स (टीसीएल) के साथ अपने बुनियादी सुविधाओं में वृद्धि कर रहा है।
ब्लू डार्ट इसके बाद लाइफ साइंसेज और क्लीनिकल परीक्षण क्षेत्र के लिए समग्र आपूर्ति श्रृंखला समाधान मुहैया कराएगा। इसके अलावा, वह वैक्सीन क्षेत्र के लिए रीफर व्हीकल (कोल्ड चेन) सेवा उपलब्ध कराएगा ताकि बगैर किसी दिक्कत के इनका परिवहन सुनिश्चित किया जा सके।
कोविड-19 की वैक्सीन का विकास जिस तरह छलांग लगाकर विभिन्न चरणों में आगे बढ़ रहा है, उसे देखते हुए हर चरण में इसके परिवहन और भंडारण के लिए तापमान संबंधी अपेक्षाएं (-80 डिग्री सेल्सियस तक) काफी महत्वपूर्ण होगी। राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर कोविड-19 की अरबों वैक्सीन और निश्चित तापमान की जरूरत रखने वाले अन्य फार्मा उत्पादों की सुरक्षित और तेज आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए एक कुशल और विशेषज्ञ नेटवर्क जरूरी होगा।
ब्लू डार्ट ने अपने मौजूदा तापमान नियंत्रित लॉजिस्टिक्स समाधान को वैक्सीन और मेडिकल सैंपल जैसे विविध नाजुक उत्पादों के परिवहन के लिए सफलतापूर्वक लागू किया है। टीसीएल की टीम उत्पादों की सुरक्षित और तेज डिलीवरी के लिए तीन उद्योग आधारित वर्गों के साथ काम करती है। ये हैं, क्लीनिकल अनुसंधान संगठन (सीआरओ), वैक्सीन/परीक्षण किट विनिर्माता और सक्रिय फार्मा घटक।
नेट प्रमोटर अप्रोच विधि के जरिये कराए गए ब्लू डार्ट के उपभोक्ता फीडबैक पर रिसर्च के अनुसार, ब्लू डार्ट ने अपने टीसीएल समाधानों के लिए सफलतापूर्वक 100 फीसदी का एक नेट प्रमोटर स्कोर (एनपीएस) प्राप्त किया। ब्लू डार्ट का यह स्कोर इसकी अन्य सेवाओं के 99.6 फीसदी के एनपीएस स्कोर से कहीं अधिक है।

ब्लू डार्ट में बिजनेस डेवलपमेंट के सीएमओ और हेड श्री केतन कुलकर्णी ने कहा कि, “स्वास्थ्य सम्बन्धी आपात स्थिति के दौरान महत्वपूर्ण मेडिकल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सही साझेदारी जरूरी है। हम कई ऐसे फार्मास्युटिकल संगठनों के साथ सक्रियता के साथ काम कर रहे हैं, जो भारत में कोविड-19 वैक्सीन के उत्पादन के लिए क्लीनिकल परीक्षण कर रहे हैं।
ये संगठन वैक्सीन के उत्पादन की अपनी यात्रा के अलग-अलग चरणों में हैं। डीपीडीएचएल ग्रुप के हिस्से के तौर पर ब्लू डार्ट लाइफ साइंसेज और हेल्थकेयर लॉजिस्टिक्स बिजनेस का विशेषज्ञ है और एक बड़े वैश्विक लॉजिस्टिक्स नेटवर्क का हिस्सा है, जो अपने ग्राहकों को सर्वश्रेष्ठ सेवाएं देने के लिए अपनी सभी सहयोगी इकाईयों की क्षमता का उपयोग करने में सक्षम बनाता है।”
उन्होंने आगे कहा कि, “एक बार वैक्सीन के बन जाने के बाद कई चीजों पर एक साथ ध्यान देना होगा। निश्चित तापमान की जरूरत वाली वैक्सीनों के रख-रखाव के लिए भंडारण, पैकेजिंग व परिवहन, क्षेत्रीय वितरण की क्षमताएं, तापमान प्रबंधन, सामाजिक उपकरणों की जरूरत और प्रशिक्षित कर्मचारियों की उपलब्धता पर फोकस करने की जरूरत होगी।
एक बेहद सक्रिय रेस्पॉन्स टीम हमारी वर्तमान क्षमताओं का आकलन कर रही है। इसके अलावा तापमान नियंत्रित लॉजिस्टिक्स समाधानों के लिए समर्पित बोईंग 757 एयरक्राफ्ट के हमारे मजबूत बेड़े का एक सशक्त बुनियादी ढांचा है, जिसकी बदौलत हम बड़ी से बड़ी मांग को पूरा करने में पूरी तरह सक्षम और तैयार हैं।”
तापमान नियंत्रित लॉजिस्टिक्स के लिए हमारे प्रक्रिया फ्लो-चार्ट पर एक नजर
ब्लू डार्ट ने आपूर्ति श्रृंखला को बनाए रखने और कोविड वैक्सीन के नमूनों, कोविड -19 परीक्षण किट्स के तापमान नियंत्रित परिवहन, वेंटिलेटर, पीपीई, परीक्षण किट, रिएजेंट्स, एंजाइम, रेस्पिरेटर्स, सर्जिकल मास्क, गूगल्स और ग्लव्स इत्यादि सहित महत्वपूर्ण शिपमेंट और आवश्यक आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लगातार चिकित्सा उपकरणों और फार्मास्यूटिकल्स क्षेत्र के साथ काम किया है। कंपनी के छह बोइंग 757 मालवाहक बड़े पैमाने पर शिपमेंट को संभालने व उसका आसान व तेज संचालन सुनिश्चित करते हैं।
देश के लिए एक्सप्रेस लॉजिस्टिक्स सेवा प्रदाता के रूप में, ब्लू डार्ट 35,000 से अधिक जगहों पर काम करता है। यह सुनिश्चित करता है कि पूरे भारत में हर राज्य में अपने नेटवर्क के माध्यम से ही परिचालन किया जाए। एक वैश्विक शिपिंग नेटवर्क, डेटा संचालित पारदर्शिता और आपदा के वर्तमान समय में स्थानीय ज्ञान और आसान पहुंच के साथ ब्लू डार्ट बड़े और मध्यम पैमाने की फार्मास्युटिकल और अनुसंधान कंपनियों के पसंदीदा भागीदार होने की काबिलियत रखता है।


