- Madhuri Dixit Recalls Her Days in JB Nagar, Says Happiness Doesn’t Depend on Having Everything
- माधुरी दीक्षित ने जे.बी. नगर के दिनों को याद किया, कहा खुशी सब कुछ होने पर निर्भर नहीं करती
- Riteish Deshmukh Pens a Wholesome Note as Dhamaal 4 Trailer Gears Up for a Release
- आईएमए की डिजिटल मार्केटिंग वर्कशॉप में 40+ लोगों ने सीखा एआई से कमाई और कारोबार बढ़ाने का तरीका
- EBG Group और Universal Fitness Australia ने हैदराबाद में साझेदारी की घोषणा करते हुए भारत में ₹300 करोड़ का विस्तार योजना की घोषणा की
BMW ग्रुप इंडिया COVID-19महामारी से लड़ने के लिए प्रतिबद्ध|
- BMWग्रुप प्लांट चेन्नई के निकट सरकारी जनरल हाॅस्पिटल] चेंगलपट्टु में आइसोलेशन वार्ड के निर्माण में सहभागिता|
- अस्पतालों के लिए क्रिटिकल केयर उपकरण और सेवाएँ|
- चिकित्सा कर्मियों के लिए पर्सनल प्रोटेक्शन इक्विपमेंट(PPE)|
- गरीब परिवारों के लिए पोषण|
- स्वैच्छिक योगदान से कर्मचारी इस प्रयास को और मजबूत बनायेंगे|
BMW ग्रुप इंडिया ने COVID-19 महामारी के विरुद्ध जारी लड़ाई में INR 3 करोड़ योगदान करने का फैसला किया है। इसके तहत दिल्लीNCR और चेन्नई में सरकारी और गैर.सरकारी संगठनों के साथ कार्य आरंभ हो चुका है।BMW ग्रुप इंडिया,BMW ग्रुप प्लांट चेन्नई और BMWइंडिया फाइनेंशियल सर्विसेज के कर्मचारी इस उद्देश्य में स्वैच्छिक योगदान करेंगे।
श्री रुद्रतेज सिंहए प्रेसिडेंट ऐंड चीफ एक्जीयूटिव आॅफिसर,BMWग्रुप इंडिया ने कहा, “कोरोनावायरस महामारी ने पूरे विश्व के लोक स्वास्थ्य, उद्योग, अर्थतंत्र और व्यवसायों के लिए बहुत बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है।
मानव जीवन पर इसके प्रभाव को कम करन,गरीब लोगों को तुरंत राहत पहुँचाने और इस संकट से लड़ने के लिए कार्यरत लोगों को मजबूत करने के लिए जिम्मेदार कारवाई और गंभीर कोशिशों की बेहद जरूरत है। इस समय सबसे अधिक महत्वपूर्ण है कि इस प्रकोप को कम किया जाए और सोशल डिस्टेंसिंग सुनिश्चित की जाये।
यही सर्वोच्च प्राथमिकता और उत्तरदायित्व है जिसे हम बड़ी गंभीरता से ले रहे हैं। BMWग्रुप की सुदृढ़ संस्कृति समय के साथ हमेशा खरी साबित हुई है। मानव समुदाय पर आए इस अप्रत्याशित खतरे से लड़ने के लिए संपूर्ण भारत के हमारे कर्मचारियों और डीलर पार्टनर्स का संकल्प और प्रतिबद्धता ठोस और अटल है।”
BMWग्रुप इंडिया अपने चेन्नई कारखाने के निकट चेंगलपट्टु में सरकारी जनरल हाॅस्पिटल में मरीजों के लिए एक आइसोलशन वार्ड तैयार करने में सहभागिता करेगा।
दिल्लीNCR और चेन्नई में चिकित्सा केन्द्रों के लिए क्रिटिकल केयर उपकरण और सेवाएँ प्रदान की जायेंगी।
दिल्लीNCR और चेन्नई में चिकित्सा कर्मियों के लिए पर्सनल प्रोटेक्शन इक्विपमेंट(PPE)किया जाएगाA
इस पहल के अंतर्गत प्लांट चेन्नई और दिल्ली NCR के आस.पास के गरीब परिवारों के पोषण के लिए धन मुहैया किया जाएगा।
BMWग्रुप इंडिया में वर्क फ्राॅम होम
COVID-19महामारी के बीच भारत मेंBMWग्रुप के सभी कार्यालयों में घर से काम करने की नीति लागू की गई है। नेशनल सेल्स कम्पनी औरBMW इंडिया फाइनेंशियल सर्विसेज में23मार्च 2020 से 3मइ 2020तक घर से काम किया जाएगा।BMW ग्रुप प्लांट चेन्नई में स्थानीय उत्पादन को 3 मइ 2020तक के लिए बंद कर दिया गया है। सिक्योरिटी,फैसिलिटी मैनेजमेंट और हेल्थकेयर जैसी आवश्यक सेवाएँ जारी हैं। सरकार के सभी निर्देशों और आवश्यक सुरक्षा उपायों का पालन करते हुए सभी कार्यकलापों में बिजनेस कंटिन्यूईटी सुनिश्चित की जा रही है। भारत में BMW, MINI और BMW मोटोरैड डीलरशिप के स्टाफ ग्राहकों को सेवा देने के लिए घर पर रहकर काम कर रहे हैं। आफ्टरसेल्स और ब्रेकडाउन सर्विस के स्टाफ स्थानीय सरकार के निर्देशों के अनुसार परिचालन कर रहे हैं और सीमित कार्य कर रहे हैं। फिलहाल सभी शोरूम बंद हैं और सरकार के परामर्श के अनुसार खुलेंगे।


