- फ़ारमार्ट ने प्रोजेक्ट एवरग्रेन का मध्य प्रदेश तक विस्तार किया, मृदा परीक्षण और जलवायु-अनुकूल कृषि सलाह के केंद्र में होंगी महिला किसान; सागर और टीकमगढ़ में 1350 से अधिक किसानों को प्रशिक्षित किया गया
- Geeta Basra Shares Her Childhood Dream was to Become an Actress, Takes a Trip Down Memory Lane
- Siddharth Gets Honoured for a Riveting Performance as Squadron Leader Ajay Ahuja in Operation Safed Sagar: It's been a nice dream to play a hero who is really a hero
- From The Wizard Of The Kremlin to The Invite: 07 acclaimed English films on Zee 5 to add to your watchlist
- Kunal Kapoor Shares His Experience of Filming Grand-Scale Action Sequences for Ramayana, Talks About Working with Yash and Hollywood Stunt Coordinator Terry Notary
बीएनआई ने भारत में अपने 50,000 से ज्यादा सदस्यों की उपलब्धि का जश्न मनाया
● बीएनआई अब टियर 3 एवं 4 शहरों के लघु उघोगों को सशक्त बनाने पर देगा जोर।
● मध्यप्रदेश में बीएनआई के 13 चैप्टर हैं जिनमें 469 से ज्यादा सदस्य हैं, जिन्होंने पिछले एक साल में 385 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
इंदौर, जून 2023: दुनिया के सबसे बड़े रेफरल मार्केटिंग संगठन, बिजनेस नेटवर्क इंटरनेशनल (बीएनआई) ने भारत में पचास हजार सदस्यों के आंकड़े को पार कर लिया है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को प्राप्त करने के साथ ही बीएनआई ने भारत के टियर 3 एवं 4 शहरों में लघु उघोगों को सशक्त बनाने के लिए एक अभूतपूर्व पहल की भी घोषणा की है। बीएनआई के संस्थापक और चीफ विज़नरी ऑफिसर डॉ. इवान मिस्नर ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जाहिर की व उत्साहवर्धन के लिए भारत का दौरा भी किया।
वैश्विक महामारी से उत्पन्न चुनौतियों एवं कठिनाइयों के बावजूद बीएनआई ने भारत में मजबूती से अपनी भूमिका निभाई व विकास की गति को जारी रखा । बीएनआई ने देश के 121 शहरों में स्थित 1080 चैप्टर्स में 50,830 सदस्यों के साथ अपनी मौजूदगी को मजबूती से स्थापित किया है । बीएनआई ने अपने मजबूत रेफरल आधारित नेटवर्क की ताक़त के दम पर 31,93,874 रेफरल्स किए जिससे बीते बारह महीनों में 30,516 करोड़ का बिजनेस वॉल्यूम दर्ज हुआ। बता दें कि बीएनआई में प्रभावशाली रुप से सीट का औसत मूल्य प्रतिवर्ष 65.54 लाख रुपये है। यह भी एक उपलब्धि है।
इन महत्वपूर्ण पड़ावों को प्राप्त कर आगे बढ़ते हुए बीएनआई टियर 3 एवं 4 शहरों में उद्यमिता की ताकत व हुनर को बखूबी समझता है। इसमें निखार के लिए बीएनआई अपने प्रयासों में टियर 1 एवं 2 के साथ लक्षित शहरों में व्यापारिक उन्नति व सामन्जस्य स्थापित करने का लक्ष्य स्थापित कर कार्य कर रहा है। बीएनआई का दृढ़ विश्वास है कि लघु उघोगों को सशक्त कर सहभागिता बढ़ाने से क्षेत्रीय समुदायों के साथ देश के भी आर्थिक विकास में उन्नति होगी।
बीएनआई की उपलब्धियों पर गौरव महसूस करते हुए मॉडर्न नेटवर्किंग के जनक डॉ इवान मिस्नर ने आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि, मैं बीएनआई के वर्तमान स्वरुप को देखकर अभिभूत हूं। वैश्विक व्यापार एवं लोगों के निजी जीवन पर सकारात्मक प्रभाव निरंतर बढ़ता जा रहा है। मैं ‘गिवर्स गेन’ की फिलोस्फी का समूची दुनिया में विस्तार लेते हुए देख गौरवान्वित महसूस करता हूं।
डॉ इवान जटिल व उलझाऊ समस्याओं से निपटने पर जोर देते हुए कहते हैं कि, हर अर्थव्यवस्था उतार-चढ़ाव से गुजरती है जिससे लोगों के व्यापार पर असर पड़ता है। इसी वक्त एक सफल नेटवर्क ही सही ताकत बनकर उभरती है। हालांकि एक सफल नेटवर्क का विकास एवं विस्तार अच्छे वक्त में किया जाता है ताकि प्रतिकूल परिस्थितियों में सुखद फल प्राप्त हो सके। बीएनआई न केवल स्टार्टअप बिजनेस को सहयोग करता है बल्कि मौजूदा व्यापारों की कंपनियों के विस्तार के लिए संबंधों को भी विस्तार दिलवाने के साथ रेफरल के लिए व्यक्तिगत नेटवर्क भी उपलब्ध करवाता है। विश्वभर में बीएनआई के सदस्य प्रभावी रुप से नेटवर्क में शामिल होकर मजबूती से विस्तार कर रहे हैं। मैं बीएनआई इंडिया की पचास हजार से अधिक सदस्य संख्या पार करने पर गौरव महसूस कर रहा हूं। यह बीएनआई के नेशनल डायरेक्टर हेमू सुवर्णना और टीम बीएनआई इंडिया की मेहनत, लगनशीलता व दृढ़ता का परिणाम है। यह वाकई अद्भुत है। बीएनआई कम्युनिटी के विकास के लिए टीम के प्रयास निर्बाध हैं।
बीएनआई इंडिया के नेशनल डायरेक्टर हेमू सुवर्णा संगठन की प्रगति एवं भविष्य को लेकर बेहद उत्साहित हैं। श्री सुवर्णा ने कहा कि, बीएनआई के विकास में भारत की भूमिका बेहद रोचक है। हम बीते बारह महीनों पर नज़र डालें तो पातें हैं कि बीएनआई के सदस्यों ने 30,516 करोड़ रुपयों का कारोबार किया। मुम्बई ने न केवल क्षेत्रीय स्तर पर सदस्यों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि की है बल्कि नवाचारों में भी दुनिया में बढ़त हासिल की है। यह नवाचार सीधे तौर पर एमएसएमई सेक्टर के लिए लाभकारी हैं। यह इस सेक्टर को आगे बढ़ाने के साथ आपसी सहयोग और भौगोलिक रुप से भी विकास में सहायक हैं। भारत अब अप्रत्याशित सफलता के उच्चतम पैमाने स्थापित कर रहा है।
ग्लोबल मार्केट प्रेसीडेंट मैक श्रीनिवासन विश्वभर में उघमियों को आपस में जोड़ने की बीएनआई प्रभावी भूमिका व रेफरल को महत्वपूर्ण मानते हैँ। श्रीनिवासन के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र अमेरिका में सन 1985 को एक चैप्टर से हुई शुरुआत से अब तक 77 देशों में 305,984 सदस्यों का जुड़ना प्रगति के साथ सार्थक वैश्विक मौजूदगी की निशानी है। इसका एक मतलब यह भी है बड़ी संख्या में लोगों से जुड़े हैं, उन्हें आपस में जोड़ा है, नेटवर्क को विस्तार देने के साथ व्यापार को आगे बढ़ाकर सपने हासिल करने में मदद की है। हमारे अद्वितीय चैप्टर स्ट्रक्चर ने हर उघमी को एक अलग पहचान देने के साथ अतुलनीय नेटवर्किग के अवसर दिए हैं। बीएनआई की उपलब्धि का उत्साह और टियर 3 व 4 शहरों में व्यापारों का सशक्तिकरण भारत के कारोबारी जगत में बेहद प्रभावी बदलाव लायेगा। लघु उघोगों के विकास की अपार संभावनाओं को बल देने के साथ बीएनआई देश के असंख्य उघमियों की जिंदगी को बदलने के साथ उन्हें निरंतर विकास में सहयोग करेगा।


