- Acharya Vinod Kumar Says Current Student Unrest Reflects His Earlier Astrological Forecast, Sees Peaceful Days Ahead
- Amiee Misobbah Voices Her Support for Students Fighting for a Better Education System
- एसुस ने इंदौर में एक्सक्लूसिव स्टोर लॉन्च कर भारत भर में अपनी रिटेल स्ट्रेटेजी को मजबूत किया
- आयुर्वेदिक कफ सिरप: खांसी से राहत का एक प्राकृतिक उपाय
- Inspired by Their Own Love Story: Samiksha Oswal Opens Up About the Real-Life Story Behind Max, Min & Meowzaki
मेडिकल छात्रों की पढ़ाई में मददगार देहदान
इंडेक्स मेडिकल कॉलेज को 58 वर्षीय सीमा चावला का देहदान
इंदौर। दान पुण्य के नाम पर कई कार्य किए जाते हैं। कुछ लोग मृत्युपरांत नेत्रदान करते हैं, तो कुछ लोग देहदान। समाज सेवा के साथ मेडिकल विद्यार्थियों की शिक्षा के लिए 58 वर्षीय सीमा चावला के देहदान करने के संकल्प को चावला परिवार ने पूरा किया।
समाज के लिए मानव की मानवता इतनी अच्छी है कि वह आने वाली पीढ़ी के लिए एक मिसाल बन गई है। जिंदगी के बाद भी देहदान की प्रति लोगों को जागरूक करने पहल को आगे बढ़ाने की पहल चावला परिवार ने इंडेक्स मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के साथ की है। सीमा चावला एच 82 एमआईजी इंदौर निवासी के निधन के पश्चात उनके पुत्रों ने महिर्षि देहदान समिति से संपर्क किया। पुत्र डॉ. कपिल एवं केतन चावला ने अपनी माता के देहदान की प्रक्रिया के लिए समिति के अध्यक्ष नंदकिशोर व्यास और हॉस्पिटल के आर सी यादव एवं देहदान अधिकारी राज गोयल से संपर्क किया।
मृत देह मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. जीएस पटेल और एनाटॉमी विभागाध्यक्ष डॉ. विमल मोदी को सौंपी। इंडेक्स समूह के चेयरमैन सुरेशसिंह भदौरिया ने श्रद्धांजलि अर्पित की।


