- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
बॉलीवुड अभिनेता करन आनंद ने फिल्म ‘इट्स ओवर’ का BTS पिक्चर किया शेयर
बॉलीवुड अभिनेता करन आनंद को आखिरी बार लॉकडाउन के दौरान ’आइना’ नाम की एक शार्ट फिल्म में देखा गया था। फिल्म को दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला था। अभिनेता अपने प्रसंशको से जुड़े रहने के लिए अपनी फिल्मों के सेट BTS फोटोज़ और वीडियो को साझा करने की होड़ लगे रहते है।
हाल ही में, उन्होंने अपनी आगामी फिल्म ‘इट्स ओवर’ के सेट से एक BTS पिक्चर साझा किया। पिक्चर में करन आनंद अपनी खूबसूरत अभिनेत्री स्वप्ना पति के साथ फिल्म के एक सीन को फिल्माते हुए नजर आ रहे हैं।
मूवी की कहानी लॉकडाउन पर आधारित है, जहां एक स्थिति आ जाती है कि जब एक महत्वाकांक्षी निर्देशक और संघर्षरत अभिनेत्री लोनावाला के एक रिसॉर्ट में फंस जाते है। फिल्म की कहानी इन्ही दोनों के इर्द गिर्द घूमती है।
करन आंनद निर्देशक भूमिका निभा रहे हैं और जबकि स्वप्ना पति संघर्षरत अभिनेत्री की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म राजेश कुमार मोहंती द्वारा निर्देशित और निर्मित है। अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का BTS पिक्चर हमसे शेयर किया, जिसमे वह फिल्म के एक सीन शूट कर रहे है।
अभिनेता करन आनंद ने ,’गुंडे’ , ‘किक’ , ‘कैलेंडर गर्ल्स’, ‘बेबी’ जैसे कई बॉलीवुड फिल्म्स में काम करके अपनी पहचान बनाई हैं। असल में उन्हें पहचान फ़िल्म ‘बेबी’ में निभाए गए उनके किरदार से मिली। हाल ही में उन्होंने मधुर भंडारकर की फ़िल्म ‘कैलेंडर गर्ल्स’ में कैमियो रोल किया था।
जिसके बाद उन्होंने ‘लुप्त ‘ में प्रमुख किरदार निभाया, जिसे सराहा गया। 2019 में आई फिल्म रंगीला राजा में युवराज के किरदार को प्रसंशको का काफी प्यार मिला। अपनी सफलता के बाद, उन्हें कई प्रस्ताव मिले हैं। जिनपर वह कार्यरत है।


