- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
बॉलीवूड अभिनेत्री भाग्यश्री ने किया “ग्रीन वैली बीच रिज़ॉर्ट” का अनावरण
पणजी, गोवा, भारत 09 दिसंबर, 2023 – साऊथ गोवा के नए आकर्षण, ग्रीन वैली बीच रिज़ॉर्ट, का अनावरण एक भव्य समारोह में बॉलीवुड की अभिनेत्री, भाग्यश्री द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में पूरे भारत से 600 से अधिक मेहमानों ने भाग लिया और सदाबहार सुंदरता की मिसाल, भाग्यश्री इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थीं। पणजी में डोना पाउला समुद्र तट के पास स्थित, यह 4-स्टार लक्जरी रिसॉर्ट उन यात्रियों के लिए एकदम सही है जिन्हें समुन्दर तो आकर्षित करता ही है, और वे आधुनिक सुविधाओं का आनंद भी लेना चाहते हैं।
ग्रीन वैली बीच रिज़ॉर्ट की सुंदरता और भव्यता पर अपनी प्रतिक्रिया साझा करते हुए, भाग्यश्री ने कहा, “मेरे मन में कोई संशय नहीं है कि यह भव्य और सुंदर रिज़ॉर्ट गोवा के आतिथ्य को चार चाँद लगाएगा। इस पर्यटन सीज़न में पूरे भारत और विदेशों से पर्यटकों का स्वागत करने के लिए ग्रीन वैली बीच रिज़ॉर्ट पूरी तरह तैयार है। मैं डॉ. सूर्याजी कांबले को इस शानदार परिकल्पना को साकार करने के लिए बधाई देती हूं। हम सभी देख सकते हैं कि आधुनिक सुख-सुविधाओं और प्रकृति के अनूठे मिश्रण के साथ, ग्रीन वैली बीच रिज़ॉर्ट अपने अद्वितीय आकर्षण और विशिष्ट विशेषताओं से मेहमानों को मोहित करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। मुझे विश्वास है कि यह रिज़ॉर्ट सभी पर्यटकों को बेहद पसंद आएगा।”
सितारों से सजी अनावरण की इस यादगार शाम की मेजबानी बेहद प्रतिभाशाली और खूबसूरत एंकर, सना शेख ने की। कार्यक्रम में अपने स्टैंडअप एक्ट से सभी दर्शकों को हंसाया कॉमेडियन सुनील पाल ने, और अपनी शानदार गायकी से सब को मंत्रमुग्ध किया जयराज म्यूजिक ने। अंत में, गोवा के प्रसिद्ध नर्तक मंडली योगीज़ एंजल्स द्वारा आकर्षक नृत्य प्रदर्शन ने सब का मन मोह लिया।
“आज इस शानदार सभा की मेजबानी करना मेरे लिए खुशी और सौभाग्य की बात है। मेरे लिए यह वास्तव में एक सपने के सच होने जैसा है।” ग्रीन वैली बीच रिज़ॉर्ट की परिकल्पना करने वाले दूरदर्शी, डॉ. सूर्याजी कांबले ने कहा, “यह सिर्फ एक होटल नहीं है; यह गोवा के आतिथ्य भावना का जीवंत प्रमाण है। हमारा प्रयास है कि अपने मेहमानों को हम एक अद्वितीय अनुभव प्रदान करें, जिससे उन्हें कुछ ऐसी यादें मिलें जो जीवन भर उनके चेहरे पर मुस्कान ला सकें।”
ग्रीन वैली बीच रिज़ॉर्ट डॉ. कांबले के प्रकृति प्रेम और आधुनिक आतिथ्य पर उनकी जबरदस्त पकड़ का प्रमाण है। यह रिसॉर्ट जल्द ही ‘इकिगाई’ ब्रांड नाम के तहत होटलों और रिसॉर्ट्स के एक समूह में शामिल हो जाएगा, जो कि डॉ. कांबले द्वारा अभिव्यक्ति की शक्ति में उनके गहरे विश्वास को दर्शाता है इकिगाई एक जापानी अवधारणा जिसका अर्थ है ‘जिन्दगी जिने का कारण’।
ग्रीन वैली बीच रिज़ॉर्ट की प्रेरणा पर बोलते हुए, डॉ. सूर्याजी कांबले ने कहा, “आतिथ्य उद्योग में एक बड़ा ही स्पष्ट बदलाव हो रहा है। आज, लोग सभी आधुनिक सुविधाओं के साथ ही प्रकृति का आनंद भी लेना चाहते हैं। गोवा में ऐसे अवकाश स्थान के बहुत अधिक विकल्प नहीं हैं जहाँ इन लोगों के पसंद की हर सुख सुविधा मिल सके। ग्रीन वैली बीच रिज़ॉर्ट का उद्देश्य इसी कमी को पूरा करना है।”
पणजी में स्थित, ग्रीन वैली बीच रिज़ॉर्ट सिर्फ छुट्टियां बिताने का स्थान मात्र नहीं है; बल्कि यह अपने आप में एक अनुभव है. आधुनिक लालित्य और गोवा की प्रामाणिकता का एक अनूठा मिश्रण पेश करते हुए, यह होटल मेहमानों को आधुनिक सुख-सुविधाओं, प्रकृति के हरियाली और गोवा की समृद्ध संस्कृति के सामंजस्य का आनंद लेने के लिए आमंत्रित करता है।
डॉ. कांबले ने आगे कहा, “मध्य गोवा में स्थित होने के कारण, ग्रीन वैली बीच रिज़ॉर्ट पर्यटकों के लिए दक्षिण गोवा की शांत सुंदरता और उत्तरी गोवा की हलचल भरी ऊर्जा दोनों के लिए एक आदर्श प्रवेश द्वार के रूप में उभरेगा। मेहमान जब कुछ दिन हमारे साथ रहेंगे तो उन्हें हमारी कई और विशेषताओं के बारे में पता चलेगा। हमें पूर्ण विश्वास है कि जो अनुभव उन्हें यहाँ मिलेगा, वो उन्हें हमारे पास वापस लाता रहेगा!”
डोना पाउला के बेहद लोकप्रिय समुद्र तट के पास स्थित, ग्रीन वैली बीच रिज़ॉर्ट चारों ओर सुंदर प्राकृतिक शांति और हरियाली से घिरा हुआ है। यह रिज़ॉर्ट गोवा की प्राकृतिक सुंदरता का अधिकतम लाभ उठाते हुए अपने मेहमानों को एक अद्भुत अनुभव प्रदान करता है।
आरामदायक प्रवास सुनिश्चित करने के लिए यह रिज़ॉर्ट अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। इस 4-स्टार लक्जरी रिज़ॉर्ट में के 48 कमरे सभी आधुनिक सुख-सुविधाओं से सुसज्जित हैं। कमरों के बाहर खुले बगीचे और स्विमिंग पूल हैं जो प्राकृतिक सुंदरता को समेटे हुए हैं। यह रिज़ॉर्ट उन लोगों के लिए और भी आकर्षक है जो अपने पालतू पशुओं के साथ समय बिताना चाहते हैं। भोजन के शौकीनों के लिए, ग्रीन वैली बीच रिज़ॉर्ट मेहमानों को विविध विकल्प प्रदान करता है। मेहमान इसके रेस्तरां में लाइव संगीत का आनंद लेते हुए अपने पसंदीदा व्यंजनों का स्वाद ले सकते हैं।


