- सीएमा क्रिकेट प्रीमियर लीग 3.0 में 15-16 सितंबर को 12 टीमें दिखाएंगी दम
- एयरटेल लाया एडोबी एक्सप्रेस प्रीमियम, इस गणेश चतुर्थी शुभकामनाएं बनेंगी अनोखी और रचनात्मक
- ProcureKey Wins Excellence in Strategic Sourcing Award at Procurement Summit & Awards 2026
- जूनो जनरल इंश्योरेंस ने लॉन्च किया 'फ्यूल गार्ड', इंडस्ट्री का पहला ऐसा ऐड-ऑन जो ब्लेंडेड फ्यूल से इंजन को होने वाले नुकसान पर देगा सुरक्षा
- A Mother's Nine-Year Search Collides with a Truth No One Saw Coming: ‘Shaque: Trust No One’ Trailer Out Now
दिपंकर यूनिक हॉलीडेज़ लिमिटेड के मेहमानों ने भाग्यश्री कि उपस्थिती में लिया ग्रीन वैली बीच रिज़ॉर्ट के भव्य अनावरण का आनंद –
पणजी, गोवा, भारत – 09 दिसंबर, 2023 – दिपंकर यूनिक हॉलीडेज़ लिमिटेड के 600 से अधिक पर्यटकों के समूह में हर किसी के लिए यह एक सपने के सच होने जैसा था, जिन्होंने ग्रीन वैली बीच रिज़ॉर्ट के भव्य अनावरण समारोह में एक जादुई शाम देखी। डोना पाउला समुद्र तट के पास और मध्य गोवा के पंजिम में स्थित, इस रिज़ॉर्ट ने इस भव्य समारोह में 600 से अधिक मेहमानों की मेजबानी की और इसके मुख्य अतिथि के रूप में कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा अभिनेत्री, भाग्यश्री (मैंने प्यार किया फेम) थीं।
समारोह में दिपंकर यूनिक हॉलीडेज़ लिमिटेड के मेहमानों का स्वागत करते हुए, भाग्यश्री ने कहा, “आज रात के इस विशिष्ट समारोह में सभी मेहमानों का स्वागत करना मेरे लिए बड़ी खुशी की बात है। ग्रीन वैली बीच रिज़ॉर्ट के इस बेहद खूबसूरत कार्यक्रम स्थल का अद्वितीय आकर्षण और विशेषताएं वास्तव में गोवा की एक झलक मात्र हैं और यह रिज़ॉर्ट इस पर्यटन सीजन में पूरे भारत और विदेश से लोगों का स्वागत करने के लिए तैयार है।
सितारों से सजी अनावरण की इस यादगार शाम की मेजबानी बेहद प्रतिभाशाली और खूबसूरत एंकर, सना शेख ने की। कार्यक्रम में अपने स्टैंडअप एक्ट से सभी दर्शकों को हंसाया कॉमेडियन सुनील पाल ने, और अपनी शानदार गायकी से सब को मंत्रमुग्ध किया जयराज म्यूजिक के शुभांगी केदार और उनके टिम ने। अंत में, गोवा के प्रसिद्ध नर्तक मंडली योगीज़ एंजल्स द्वारा आकर्षक नृत्य प्रदर्शन ने सब का मन मोह लिया।
इस रंगीन शाम की अपार सफलता पर बोलते हुए दिपंकर यूनिक हॉलीडेज लिमिटेड के चेअरमन डॉ. सूर्याजी कांबले ने कहा, “हम जानते थे कि हमारे मेहमान आज की शाम का उतना ही आनंद लेंगे जितना हम उनके लिए ऐसे ख़ास मौके तैयार करके लेते हैं। इस शानदार समारोह में बॉलीवुड सितारों को करीब से देखना हमारे मेहमानों के लिए ऐसा ही एक अनुभव है जो उन्होंने पहले कभी नहीं किया होगा। यही हमारी खासियत है कि हम अपनी यात्राओं में ऐसे अनुभव प्रदान करते हैं जो यादें बन जाती हैं।”
दिपंकर यूनिक हॉलीडेज़ लिमिटेड के अधिकांश अतिथि एक ऐसे टूर का हिस्सा थे जिन्हें यह कंपनी नियमित रूप से आयोजित करती है। इस टूर पर आए समूह का प्रत्येक सदस्य सितारों से सजी शाम और ग्रीन वैली बीच रिज़ॉर्ट के शानदार कार्यक्रम स्थलसे स्पष्ट रूप से मंत्रमुग्ध था।
“दिपंकर यूनिक हॉलीडेज़ लिमिटेड द्वारा प्रबंधित प्रत्येक टूर में परिवार, युगल जोड़े और यहां तक कि एकल यात्री भी शामिल होते हैं। यह टूर पर्यटकों को बेहतर सुरक्षा और कम खर्च में भारत के विभिन्न गंतव्यों में पर्यटन का मज़ा दिलाते हैं। हम अपने यात्रा कार्यक्रम को अपने मेहमानों की प्राथमिकताओं के अनुरूप बनाते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि उन्हें एक ऐसा अनुभव प्राप्त हो जो उन्हें अगले ग्रुप टूर के लिए फिर से हमारे पास खींच लाए,” डॉ. सूर्याजी कांबले ने आगे कहा।
ग्रीन वैली बीच रिज़ॉर्ट के भव्य अनावरण के जश्न में आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों ने भरपूर आनंद लिया। बेहद लोकप्रिय डोना पाउला समुद्र तट के निकट स्थित, ग्रीन वैली बीच रिज़ॉर्ट चारों ओर सुंदर प्राकृतिक शांति और हरियाली से घिरा हुआ है। समारोह स्थल के प्राकृतिक वातावरण का सभी ने आनंद उठाया और इस अनुभव को कभी ना भूल सकने वाला अनुभव बना दिया।


