- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
ग्लांस (Glance) लेकर आया है 20 करोड़ से अधिक स्मार्ट लॉक स्क्रीन्स पर बिग बॉस का रोमांच; जानिए, ग्लांस के साथ आप और क्या-क्या कर सकते हैं
यदि आप बिग बॉस प्रेमी हैं, तो बिग बॉस के घर के अंदर का पूरा ड्रामा और रोमांच आप ग्लांस (Glance) के माध्यम से देख सकते हैं। स्मार्ट लॉक स्क्रीन प्लेटफॉर्म, ग्लांस की सहायता से आप बिग बॉस के घर की तमाम गपशप और पर्दे के पीछे के सीन्स को अनलॉक कर सकते हैं। यह सुविधा आपके साथ ही 20 करोड़ से अधिक स्मार्ट लॉक स्क्रीन्स पर उपलब्ध है।
इस सीज़न के रियलिटी शो की थीम दिल, दिमाग और दम है। इसके साथ ही, बिग बॉस के घर में तीन अलग-अलग कमरे हैं, जो इस सीज़न में बड़ा बदलाव लाने का माध्यम रहे हैं। इससे भी अधिक रोमांचक बात यह है कि बिग बॉस के इतिहास में पहली बार, दिमाग रूम में ग्लांस स्मार्ट लॉक स्क्रीन के लाइफ-साइज्ड इंस्टॉलेशन की सुविधा शामिल है। यह कंटेस्टेंट्स को बाहरी जानकारी तक पहुँच प्रदान कर रहा है, जिससे उन्हें स्ट्रेटेजी बनाने और पहले से कहीं अधिक स्मार्ट तरीके से खेलने की क्षमता मिल रही है।
किस्सा यहीं खत्म नहीं होता है, ग्लांस की पेशकश में अभी और भी बहुत कुछ है! जब आप बिग बॉस के ड्रामा में डूब जाते हैं, तो आपकी स्मार्ट लॉक स्क्रीन आपके लिए कई सारे सरप्राइजेस रखती है। ग्लांस भारत में अधिकांश प्रमुख एंड्रॉइड स्मार्टफोन्स पर उपलब्ध है, जो स्मार्ट लॉक स्क्रीन्स पर पर्सनलाइज़्ड और प्रीमियम कॉन्टेंट को सहजता से पेश करता है। यह सब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के जादू और प्रसिद्ध पब्लिशर्स के साथ साझेदारी की बदौलत संभव हो सका है। ऐसे में, यूज़र्स को अब आकर्षक अनुभवों और कॉन्टेंट की तलाश करने और किसी ऐप को सर्च या डाउनलोड करने की कोई आवश्यकता नहीं है। आपको अपने स्मार्टफोन पर सिर्फ पॉवर बटन दबाना होगा और आपको ग्लांस के माध्यम से ताज़ा अनुभव और कॉन्टेंट सीधे आपकी स्मार्ट लॉक स्क्रीन पर प्राप्त हो जाएगा।
तो, ग्लांस की सुविधा का लाभ उठाएँ! यह सिर्फ एक स्मार्ट लॉक स्क्रीन से कहीं अधिक है, जिसके माध्यम से आप मनोरंजन की दुनिया में प्रवेश कर सकते हैं। नीचे ग्लांस द्वारा वर्तमान में प्रदान की जा रही सुविधाएँ पेश की गई हैं:
पर्सनलाइज़्ड कॉन्टेंट: हर बार जब भी आप अपने डिवाइस को चालू करते हैं, तो एक ऐसी कस्टमाइज़्ड दुनिया में प्रवेश करते हैं, जिसे आप देखना चाहते हैं। इसमें आप अपनी प्राथमिकताओं के आधार पर एंटरटेनमेंट, फैशन और लाइफस्टाइल, म्यूजिक, स्पोर्ट्स, बिज़नेस, कार और बाइक, कॉमेडी, फूड और हेल्थ, टैलेंट, साइंस और टेक्नोलॉजी आदि जैसी 15 से अधिक श्रेणियों में से पसंदीदा को ब्राउज़ कर सकते हैं। भारत में, ग्लांस 7 भाषाओं में कॉन्टेंट की पेशकश करता है, जिनमें अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, बंगाली, मराठी और कन्नड़ शामिल हैं।
समाचार: आप भारत और दुनिया भर से अपनी रुचि के अनुसार नवीनतम समाचार प्राप्त कर सकते हैं।
लाइव: लाइव अनुभवों और खरीदारी के लिए ग्लांस के ट्रेंड-फर्स्ट प्लेटफॉर्म रोपोसो पर, आप विविध फॉर्मेट्स में विभिन्न क्रिएटर-लेड, इंटरैक्टिव और लाइव कॉन्टेंट देख सकते हैं, जिनमें वॉक्स पॉप, चैट शोज़, लाइव चैलेंजेस, इंडिविजुअल क्रिएटर शोज़, मल्टीकास्ट्स और साथ ही एंटरटेनमेंट, फैशन, लाइफस्टाइल, फूड और कुकिंग, फिटनेस, स्पोर्ट्स, कॉमेडी, डेटिंग और रोमांस, आर्ट और डेकोर और पर्सनल फाइनेंस आदि पर गेम शोज़ शामिल हैं। रोपोसो पर 500 से अधिक कॉन्टेंट क्रिएटर्स और लाइव स्ट्रीमर्स मौजूद हैं, यही वजह है कि इस पर हमेशा ताज़ा, रोमांचक और ट्रेंडिंग कॉन्टेंट देखने को मिलता है। रोपोसो आपको बिग बॉस की तमाम सूचना प्रदान करने, कंटेस्टेंट्स के गेमप्ले और स्ट्रेटेजी से रूबरू कराने और घर के अंदर क्या चल रहा है, इसकी जानकारी देने के लिए दैनिक शोज़ शामिल करेगा।
शॉपिंग: अब आपको सही शॉपिंग ऐप का चयन करने में घंटों खर्च करने की जरुरत नहीं है, क्योंकि रोपोसो ग्लांस स्मार्ट लॉक स्क्रीन पर सिर्फ आपके लिए लेकर आया है एक अनोखा ई-कॉमर्स सॉल्यूशन। रोपोसो पर अब आप अपनी स्मार्ट लॉक स्क्रीन के माध्यम से लोकल और ग्लोबल स्तर पर उपलब्ध सबसे ट्रेंडी फैशन की खरीदारी कर सकते हैं। इन प्रोडक्ट्स में स्टाइलिश अपैरल, होम डेकोर, अनोखे प्रोडक्ट्स और इलेक्ट्रॉनिक्स शामिल हैं। रोपोसो हर दिन 1.3 लाख से अधिक ऑर्डर्स करता है, जिसकी संख्या में लगातार बढ़त देखने को मिल रही है।
गेम्स: ग्लांस के नोस्ट्रा के पास 500 गेम्स की एक विशाल लाइब्रेरी है, जो लॉक स्क्रीन पर स्ट्रेटेजी और क्विज़ आदि सहित 15 से अधिक श्रेणियों में उपलब्ध है। आपको इन गेम्स को इंस्टॉल करने की आवश्यकता नहीं है। इतना ही नहीं, आप अपने फोन को अनलॉक किए बिना ही जितने चाहें उतने गेम्स खेल सकते हैं। 8.2 करोड़ मासिक एक्टिव यूज़र्स के साथ, नोस्ट्रा लॉक स्क्रीन पर सबसे लोकप्रिय गेमिंग प्लेटफॉर्म्स में से एक बन गया है।
तो, चाहे आप बिग बॉस प्रेमी हों या फिर स्क्रीन पर टैप करके मनोरंजन की तलाश करने वाले व्यक्ति हों, ग्लांस के पास आपके लिए सब कुछ है। उन लाखों यूज़र्स में शामिल हों, जो पहले से ही ग्लांस के अद्वितीय अनुभव का आनंद ले रहे हैं और आज ही अपनी लॉक स्क्रीन को जीवंत बनाएँ।


