- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
स्कोडा ऑटो इंडिया 2024 में कीमतों में लगभग 2% की बढ़ोतरी करेगी
कीमतों में यह बढ़ोतरी 1 जनवरी, 2024 से लागू होगी, इसका कारण इनपुट का बढ़ता खर्च है, यह वृद्धि एक्स–शोरूम कीमत पर लगभग 2% है
स्कोडा ऑटो इंडिया ने 1 जनवरी, 2024 से अपने उत्पादों की कीमतें लगभग 2% बढ़ाने की घोषणा की है।
यह बढ़ोतरी स्कोडा ऑटो इंडिया के वाहनों की संपूर्ण श्रृंखला पर लागू होगी, जैसे कि कुशाक एसयूवी, स्लाविया सेडान और कोडियाक लक्जरी 4×4। कीमतों में यह बढ़ोतरी आपूर्ति, इनपुट और परिचालन के लगातार बढ़ रहे खर्च के कारण की गई है ।
स्कोडा ऑटो इंडिया ने जुलाई 2021 में भारत के लिये विशेष रूप से विकसित नये प्लेटफॉर्म MQB-A0-IN पर आधारित नई कुशाक की पेशकश की थी। और अप्रैल 2022 में उसी प्लेटफॉर्म पर आधारित स्लाविया सेडान पेश हुई थी। दोनों कारों का निर्यात अब जीसीसी और राइट हैण्ड ड्राइव वाले दूसरे देशों में होता है। 2024 में वियतनाम में कंपनी का प्रवेश होने जा रहा है।
कुशाक और स्लाविया, दोनों को ग्लोबल एनसीएपी के नये और ज्यादा कठोर क्रैश टेस्ट प्रोटोकॉल्स के तहत वयस्क एवं बच्चों के लिये पूरे 5-स्टार मिले हैं। कोडियाक को यूरो एनसीएपी के तहत वयस्कों और बच्चों के लिये 5-स्टार मिलने के साथ ही स्कोडा ऑटो इंडिया के पास 5-स्टार रेटेड, क्रैश-टेस्टेड कारों का 100% फ्लीट हो गया है।
कंपनी ने अपने नेटवर्क को 2021 के 120 टचपॉइंट्स से बढ़ाकर 2023 के अंत तक 250 से ज्यादा टचपॉइंट्स का भी किया है। ग्राहक पर केन्द्रित अपनी सोच के अनुसार स्कोडा ग्राहकों के करीब पहुँचना और श्रेणी में अग्रणी अपने उत्पादों की श्रृंखला पेश करना जारी रखेगी।


