- Vikram Solar Brings Together Indore’s Renewable Energy Players at 'PowerConnect 2026'
- विक्रम सोलर का ‘पावरकनेक्ट 2026’ में इंदौर के रिन्यूएबल एनर्जी क्षेत्र से जुड़े लोगों को एक मंच पर लाया
- आकाशवाणी के ‘हेलो डॉक्टर’ में डॉ. ए.के. द्विवेदी ने श्रोताओं के सवालों का वैज्ञानिक तरीके से दिया समाधान
- Movies & Shows that bring the reality of hospital corridors to life
- Sidharth Malhotra On Finding Truth In The Supernatural World Of Vvaan
राधा-कृष्ण के लिए अपनी आवाज देंगी बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा!
मुंबई. अनेकों ब्लॉकबस्टर्स फिल्मों में अपने किरदारों की वजह से लोकप्रिय बॉलीवुड की अनुभवी अभिनेत्री रेखा को राधा-कृष्ण का अनुयायी समझा जाता है।
राधा-कृष्ण के प्रति उनकी भक्ति को ध्यान में रखते हुए स्टार भारत के अपकमिंग शो राधा-कृष्ण के निर्माताओं ने शो की कहानी को बयां (नरेट) करने के लिए रेखा से संपर्क किया है। सूत्रों के मुताबिक स्टार भारत के इस दिल को छू लेने वाले पौराणिक शो के लिए रेखा अपनी आवाज देंगी।
भारतीय टेलीविजन पर भव्यता को फिर से परिभाषित करने जा रहे इस शो की टीम ने अभिनेत्री से शो के मेगा कॉंसेप्ट पर चर्चा की। रेखा राधा-कृष्ण के प्रेम और उनकी भावनाओं को अपने वर्णन के माध्यम से बयां करेंगी। सूत्रों ने बताया कि स्टार इंडिया ने उनके साथ इसके लिए करार किया है।
स्टार भारत के अपकमिंग शो राधा-कृष्णा के माध्यम से दर्शक में भगवान कृष्ण और राधा की सबसे शाश्वत प्रेम कहानी से रूबरू होंगे।


