- एमबी एसोसिएट्स द्वारा इंदौर में “प्रॉम्प्ट से प्रोडक्टिविटी” पर एक दिवसीय व्यावहारिक एआई कार्यशाला का आयोजन
- द पार्क इंदौर के रेस्तराँ को मिले दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान
- TiE Global Summit 2026 to Bring Global Entrepreneurs and Investors to Indore
- टाई ग्लोबल समिट 2026: इंदौर में जुटेंगे दुनिया भर के उद्यमी और निवेशक
- Madhurima Tuli Gives Major Navratri Vibes in These Stunning Traditional Looks
द कपिल शर्मा शो के सेट पर इस वीकेंड आएंगे सुनहरे दौर के बॉलीवुड लेजेंड्स – रंजीत, गुलशन ग्रोवर और बिंदु
मुम्बई : द कपिल शर्मा शो में इस वीकेंड बॉलीवुड लेजेंड्स पधारेंगे, जिन्होंने भारतीय सिनेमा में एक से बढ़कर एक यादगार परफॉर्मेंस दी और इन वर्षों में अपने किरदारों के जरिए मशहूर हो गए। ऐसे में यकीनन दर्शकों को भी एक ट्रीट मिलेगी, जहां गुलशन ग्रोवर, रंजीत और बिंदु इतने वर्षों बाद एक साथ ‘द कपिल शर्मा शो’ में नजर आएंगे।
इस मौके पर शो के होस्ट कपिल शर्मा और बाकी के कलाकार भी इस शाम को नॉन-स्टॉप एंटरटेनमेंट से सराबोर करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। सभी मशहूर एक्टर्स फिल्म इंडस्ट्री में अपने सफर से जुड़ीं कुछ दिलचस्प बातें भी बताएंगे।
इस शो के कलाकार कृष्णा अभिषेक, सुमोना चक्रवर्ती, भारती, किकू शारदा और चंदन प्रभाकर मिलकर कुछ चुलबुले एक्ट्स प्रस्तुत करेंगे, साथ ही भारती और सुमोना खूबसूरत अभिनेत्री बिंदु के साथ कदम थिरकाएंगी और इस शाम को यादगार बना देंगी।


